MP News: घोड़ी पर बैठे दूल्हे के दिल ने दिया धोखा, वरमाला से पहले ही थम गई सांसे, Video
मध्य प्रदेश के श्योपुर से एक ऐसा घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, यहां विवाह समारोह के दौरान बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे दुल्हे की घोड़े पर बैठे-बैठे मौत हो गई जहां थोड़े पर बैठे-बैठे दूल्हे को कार्डियक अरेस्ट हो गया, जिस पर चलते हुए दूल्हा घोड़े पर बैठे-बैठे ही अचेत अवस्था में पहुंच गया।
वहीं जब दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इसके बाद हड़कंप मच गया, जहां वरमाला से पहले ही दूल्हे ने दम तोड़ दिया। इधर, इस घटनाक्रम के बाद पूरे जिले में शोक का माहौल व्याप्त है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक घटनाक्रम उस वक्त हुआ जब बारात दुल्हन के घर पहुंची थी, तभी दूल्हे ने दरवाजे पर तोरण मारा, और दूल्हा घोड़ी से उतरकर डांस करने लगा। डांस करने के बाद दूल्हा वापस घोड़ी पर चढ़कर बैठ गया, जिसके बाद अचानक दूल्हे की तबीयत बिगड़ने लगी, कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले ही दूल्हे की सांस थम गई। वहीं यह सब कुछ देख आसपास खड़े लोग दूल्हे के पास पहुंचे, और दूल्हे को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दूल्हे को मृत घोषित कर दिया। दूल्हा और उसका परिवार कांग्रेस से जुड़ा हुआ है, जहां परिवार का राजनीति में अच्छा खासा दखल माना जाता है।
इस कारण आता है शादी में अटैक
साइलेंट अटैक पर बातचीत करने के लिए वन इंडिया हिंदी के साथ डॉक्टर भरत साबो जुड़े हैं, जो मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रसिद्ध मधुमेह एवं हृदय रोग चिकित्सक माने जाते हैं। डॉक्टर भरत साबो इंदौर में ही प्रयास मधुमेह चिकित्सालय का संचालन करते हैं, जहां वे प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों का इलाज करते हैं।
डॉक्टर भरत साबो ने बताया कि, साइलेंट अटैक एक ऐसा अटैक होता है, जिसमें कोई लक्षण नहीं आते, यदि कभी-कभी छोटे लक्षण होते हैं, तो मरीज उन्हें नजरअंदाज कर देता है, और यह बहुत खतरनाक होता है, क्योंकि जब तक इसका पता चलता है तब तक हार्ट को बहुत नुकसान हो चुका होता है, साइलेंट अटैक ज्यादातर उन लोगों में होता है, जिन्हें डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, मोटापा या कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्या होती है। शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं होते, और अचानक सक्रिय होते हैं, उन लोगों में साइलेंट अटैक का खतरा ज्यादा होता है। नियमित जांच से इस खतरे से बचा जा सकता है।
डॉ. भरत साबो बताते हैं कि, शादी ब्याह जैसे समारोह में तेज आवाज में बजने वाले डीजे से फर्क पड़ता है, क्योंकि तेज आवाज हमें तनाव में डालता है, जिससे हृदय की गति अनियमित होती है। इसी के साथ शादी ब्याह में जीवन शैली के रूटीन में परिवर्तन होता है। इसी के साथ शरीर पर कोई स्ट्रेस, चाहे वह तेज आवाज का स्टेज हो, तेज नाचने का स्ट्रेस हो, और स्ट्रेस बढ़ाने के कारण साइलेंट अटैक आ जाता है।
ये भी पढ़े- MP News: शादी में DJ पर नाचने वाले हो जाएं सावधान, साइलेंट अटैक से गवां सकते हैं जान












Click it and Unblock the Notifications