शिवराज सरकार का आदेश, प्रदेश में बाजार बैठकी/तहबाजारी वसूली बंद
शिवराज सिंह चौहान सरकार ने प्रदेश में बाजार बैठकी/तहबाजारी को बंद करने का निर्णय लिया है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने प्रदेश के सभी नगर निगम व नगरपालिका और नगर परिषद प्रशासन को इस आशय के निर्देश दिए हैं। वसूली तत्काल बंद करने के निर्देश के साथ ही इस निर्णय को परिषद में पारित कराकर शासन को भेजने का निर्णय लिया गया है।

प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सभी नगर पालिक निगम आयुक्त और नगर पालिका सीएमओ को निर्देश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि ठेकेदारों के माध्यम से बाजार बैठकी-तहबाजारी शुल्क की वसूली बंद की जाए। किसी भी स्तर पर फुटपाथी दुकानदारों और सड़क पर व्यापार करने वालों से बैठकी की वसूली न की जाए। इसकी प्रतिदिन होने वाली वसूली नहीं होना चाहिए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 29 मई को महापंचायत में वसूली प्रथा को बंद करने की घोषणा की थी, मंत्री सिंह ने कहा है कि जिन नगरीय निकायों में बाजार बैठकी-तहबाजारी शुल्क की प्रतिदिन वसूली के लिए ठेके किए गए हैं, उन्हें प्राप्त होने वाली आय का आकलन करने शेष अवधि के लिए ठेके निरस्त करने की कार्यवाही परिषद की बैठक में की जाए।












Click it and Unblock the Notifications