'प्यार में धोखा देती हैं लड़कियां' आजाद, अयान, हर्षित का नाम गिनते हुए युवक ने लड़की के पेट में घोंपा चाकू
Neemuch News: मध्य प्रदेश के नीमच शहर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्यार में धोखा खाए सनकी आशिक ने युवती पर चाकूओं से हमला कर दिया। उस पर 7 बार चाकू मारे। इसके बाद मौके पर ही खड़ा रहकर तड़पती युवती की तरफ इशारा करके कहता रहा कि यह प्यार में धोखा दे रही थी।
घटनास्थल पर मौजूद लोग भी पूरी घटना का वीडियो बना रहे थे। सूचना पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को जिला अस्पताल ले गई है।फिलहाल पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी अनुसार शहर की गांधी वाटिका के समीप केसरपुरा निवासी कुलदीप वर्मा नामक युवक ने नीमच शहर की रहने वाली 19 वर्षीय युवती पर सरेआम चाकू मारा है। खून से लथपथ युवती तड़पती रही। इसी दौरान सिरफिरा युवक खड़े होकर चिल्लाता रहा, 'प्यार करके धोखा देती है... हमारा पैसा खाती हैं... इसने मुझको प्यार करके छोड़ दिया... कितने बॉयफ्रेंड हैं तेरे अयान, रियान, आजाद, हर्षित.''
घटना की जानकारी स्थानी लोगों ने दी थी। कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को अपने साथ जिला अस्पताल ले आई है। जहां पर युवती का इलाज चल रहा है। वहीं, घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ की जा रही है।
कैंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा के जानकारी अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ लग रहा है, क्योंकि आरोपी वीडियो में प्यार में धोखा खाने की बात कहता दिखाई दे रहा है। हालांकि, होश में आने के बाद युवती के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद ही पता लग पाएगा कि मामला प्यार का है या एकतरफा प्यार का, पुलिस मामले में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications