प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका, बोली-'मेरी इससे शादी करवाओ, नहीं तो दे दूंगी जान'

बॉयफ्रेंड के घर के सामने धरने पर बैठी गर्लफ्रेंड, बोली-'शादी नहीं की तो दे दूंगी जान'

सिंगरौली, 15 अप्रैल। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में अजब प्रेम का गजब मामला सामने आया है। यहां शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका अपने प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई। धरने पर बैठे लड़की का कहना है कि 'चाहे जान क्यों ना चली जाए, शादी तो इसी से ही करूंगी'

gf singroli

वहीं, इस लड़की से शादी करने के लिए लड़का तैयार नहीं हो रहा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने के बाद भी लड़की वहां से हटने को तैयार नहीं हुई।

सिंगरौली एसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। लड़की शादी करना चाह रही है, लेकिन लड़के के परिजन इनकार कर रहे हैं। दोनों पक्षों को समझाया गया है। फिर भी अगर लड़का नहीं मानता है तो युवती की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस को लड़की ने बताया कि वो सरकारी कॉलेज बैढन में 3 साल पहले रंजीत शाह (23) से मिली थी। एक ही कॉलेज में होने से दोनों में बातचीत होने लगी। दोस्ती प्यार में बदल गई। शादी का झांसा देकर वह उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब वह शादी करने से मना कर रहा है।

युवती के अनुसार कुछ दिन पहले पुलिस थाने में शादी के लिए लड़के के साथ समझौता भी हुआ था, लेकिन अब वह अपनी बात से मुकर गया है। युवती के परिजन भी उसके साथ रंजीत के घर के सामने धरने पर बैठ गए हैं।

युवती के परिजनों ने कहा कि रंजीत बीते 3 साल से शादी का झांसा देकर बेटी से संबंध बनाता रहा। समाज में बदनामी न हो, इसलिए शादी करना चाह रहे हैं, लेकिन रंजीत और उसके परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके पहले बरगवां थाने में शिकायत की थी। जिसके बाद शादी के लिए समझौता हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+