Shivpuri News: आरोपियों ने दो युवकों को खिलाया माल, जूते की माला पहनाकर गांव में निकाला जुलूस, Video

Shivpuri News:

Shivpuri News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी से इंसानियत को शर्मसार करने सामने आई है। शिवपुरी जिले में दलित दो युवकों के मुंह में समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने मल ठूंस दिया। इससे लोगों में आक्रोश है। [वीडियो नीचे]

शिवपुरी जिले के दो युवकों को सरेआम जूते-चप्पलों की माला पहना कर घूमाने का वीडियो वायरल हो रहा है। मामला शिवपुरी जिले के बरखाड़ी गांव का हैं। गांव में दो युवकों का मुंह काला किया गया और पूरे गांव में चप्पलों की माला पहना कर घुमाया गया। गांव वालों ने जिन मनचलों को पकड़ा उन पर पहले चोरी का इल्जाम था। लेकिन बाद में पता चला कि ये गांव की ही लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं।

जिसके बाद गांव वाले एकत्रित हो गए और उन युवकों का चप्पलों की माला पहना जुलूस निकाल दिया। पूरी घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दोनों युवकों पर और जुलूस निकालने के आरोप में ग्रामीणों पर भी केस दर्ज कर लिया है।

Garland of shoes to Shivpuri youth

Recommended Video

    चप्पलों की माला पहनाई, मुंह काला कर गांव में घुमाया, लड़कियों की फोटो खींचने पर मनचलों को मिली सजा

    बताया जा रहा है कि बरखाड़ी गांव में शुक्रवार की दोपहर ग्राम वरखाड़ी में गांव के कुछ लोगों ने के दो युवकों को लड़कियों की फोटो खींचने के आरोप में पकड़ लिया था। गांव वालों ने मिलकर युवाओं के साथ दुर्व्यवहार करते हुए पहले दोनों युवकों के साथ मारपीट कर दी थी। इसके बाद मुंह में कालिख पोत कर दोनों युवकों के गले में चप्पलों की माला पहना दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    गांव वालों के अनुसार ये दोनों लड़के इस गांव में पहली बार नहीं आए थे। इसके पहले भी वे कई बार आ चुके हैं। गांव की लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इसके अलावा वे लड़कियों की फोटो भी खींचते हैं। आज भी युवकों ने फोटो खींची थी। हमने जैसे ही ये पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी वीडियो देखा तो गांव वालों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया।

    गांव वालों ने दोनों युवकों की करतूत देखकर पहले तो उनके साथ मारपीट की और बाद में उनके मुंह पर कालिख पोतने के साथ ही चप्पलों की माला पहनाकर गांव में जुलूस भी निकाल दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों युवकों के साथ ही जुलूस निकालने वाले सात ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिनमें से 6 आरेापियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+