mp panchayat election: हिन्दू प्रत्याशियों ने मुस्लिम युवक को समर्थन देकर बनाया गांव का मुखिया
सागर, 12 जून। मप्र में सागर जिले के गढ़ाकोटा शहर ने देश मे सामाजिक सदभावना की मिशाल पेश की है।जहां मुस्लिम नौजवान को गांव की कमान सौंपी गई है। यहां बता दे कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रहली की 95 ग्राम पंचायतों में से बेलई पंचायत का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

गौरतलब है कि जिले की रहली विधानसभा क्षेत्र में पंचायत चुनाव में एक मुस्लिम युवक बिना चुनाव लड़े सरपंच बनने से बेलई गांव चर्चा में आ गया है। यहां से नासिर खान सरपंच बने है। गढ़ाकोटा की बेलई पंचायत से 5 प्रत्याशी मैदान में थे। गांव व क्षेत्र के विकास को देखते हुए सभी हिन्दू प्रत्याशियों ने इकलौते मुस्लिम प्रत्याशी के समर्थन में अपना नाम और फॉर्म वापस लेते हुए नासिर को सरपंच बनाकर हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की है।
गढाकोटा सामाजिक सद्भाव की मिसाल रहा है
प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव के सामाजिक सद्भाव के चलते उनका गृहनगर गढ़ाकोटा क्षेत्र शुरू से ही कौमी एकता के लिए जाना जाता रहा है। जहां पर हिन्दू-मुस्लिम लोग एक दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी बनते है। मुस्लिम समुदाय के लोग रक्तदान करके हिन्दू भाइयों की मदद करते है। वहीं कोरोना काल मे युवा अभिषेक भार्गव के साथ बागवान कोविड सेंटर में शबनम नाम की मुस्लिम युवती मरीजों की सेवा करते हुए ईद और रमजान के त्यौहार सबके साथ मिलकर मनाती है। गढ़ाकोटा में लगने वाले रहस मेले में मंत्री भार्गव द्वारा उर्स मेला भरवाया जाता है। जिसमें सभी हिन्दू-मुस्लिम समुदाय के लोग आपसी भाईचारे के साथ सहभागी बनते आ रहे है।












Click it and Unblock the Notifications