होशंगाबाद: कार हादसे में 4 हॉकी खिलाड़ियों की मौत, ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट खेलने आए एमपी
Recommended Video
Madhya Pradesh के Hoshangabad में बड़ा सड़क हादसा,चार हॉकी खिलाडियों की मौत,तीन गंभीर|वनइंडिया हिंदी
होशंगाबाद। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में हुए कार एक्सीडेंट में राष्ट्रीय स्तर के चार हॉकी खिलाड़ियों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हुए हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट खेलने आए थे खिलाड़ी
जानकारी के मुताबिक, चारों खिलाड़ी ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट खेलने मध्य प्रदेश आए थे। इटारसी की ओर जाते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर नाले में जा गिरी। हादसे में चार खिलाड़ियों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हुए हैं।
घायलों को होशंगाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में इटारसी के रहने वाले आदर्श हरदुआ, ग्वालियर के अनिकेत, इंदौर के शहनवाज और जबलपुर के आशीष लाल शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications