साध्वी ऋतम्भरा के आश्रम की 4 छात्राओं की नहर में डूबने से मौत, सहेली गिरी तो लगाई जान की बाजी
खंडवा, 20 अप्रैल। मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर के कोठी गांव में नहर में डूबने से चार छात्राओं की मौत हो गई। ये कोठी में साध्वी ऋतम्भरा के परमशक्ति पीठ आश्रम में पांचवीं कक्षा में पढ़ती थीं। एक छात्रा को नहर में डूबती देख साथी छात्राओं ने भी नहर में छलांग लगा दी। चारों की जान नहीं बच सकी। 10 से 11 साल उम्र की इन बच्चियों के शव नहर से बाहर निकाल लिए गए हैं।

बता दें कि बुधवार सुबह 7 बजे 11 बच्चियां आश्रम के पीछे नर्मदा नहर में नहाने के लिए निकलीं। 5 लौटकर आश्रम चली गईं। 6 में से एक का पैर फिसला तो वह नहर में गिर पड़ी, जिसे बचाने बाकी की पांचों सहेलियों ने छलांग लगा दी।
इन 5 बच्चियों में से 2 तो किनारे पर सुरक्षित लौट आईं, लेकिन 3 बच्चियां और जिस बच्ची का पैर फिसला वो नहीं लौटीं। इन चारों के शव निकाले गए। नहर कोठी से गुजरात की तरफ जाती है। बगैर सुरक्षा संसाधनों के यहां बच्चियों को नहाने के लिए भेजना आश्रम प्रबंधन की लापरवाही मानी जा रही है।
इन छात्राओं की हुई मौत
1. वैशाली पिता नवलसिंह निवासी ग्राम बड़िया, तहसील-भीकनगांव
2. दिव्यांशी पिता चेतन निवासी इंदरपुर रहतिया बड़वानी
3. प्रतिज्ञा पिता छमिया निवासी ग्राम दाभड़ तहसील-सनावद
4. अंजना पिता रमेश निवासी बमनाला, तहसील- भीकनांव












Click it and Unblock the Notifications