पूर्व CM अर्जुन सिंह की पत्नी का आरोप, बेटों ने घर से निकाला, पहुंचीं कोर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज कुमारी ने अपने दोनों बेटों अजय सिंह और अभिमन्यु सिंह और बहू सुनीति सिंह पर घर से बेदखल किए जाने का आरोप लगाया है। अर्जुन सिंह की पत्नी ने अब न्याय के लिए कोर्ट की शरण ली है। भोपाल में कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए अजय सिंह, अभिमन्यु और सुनीति को नोटिस जारी किए हैं। वकील दीपेश जोशी के जरिए से यह याचिका कोर्ट में पेश की गई।

 घरेलू हिंसा का लगाया आरोप

घरेलू हिंसा का लगाया आरोप

80 साल की सरोज कुमारी मंगलवार एनआरआई उद्योगपति सैम वर्मा और बेटी वीणा सिंह के साथ कोर्ट पहुंचीं। उन्होंने अपनी अर्जी में कहा, 'मेरे बेटों अजय सिंह (राहुल भैया) और अभिमन्यु सिंह ने घरेलू हिंसा कर मुझे मेरे ही घर से बेदखल कर दिया है। उन्होंने मेरा भरण-पोषण करने से इनकार कर दिया है। इस वजह से मुझे मजबूरी में अदालत की शरण लेनी पड़ी है।' आपको बता दें कि, सरोज सिंह अपने दोनों बेटे से अलग नोएडा में रह रही हैं।

मामले की अगली सुनवाई 19 जुलाई को होगी

मामले की अगली सुनवाई 19 जुलाई को होगी

सरोज सिंह ने कोर्ट में घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 12 और सहपठित धारा 18, 19, 20 एवं 22 के अंतर्गत याचिका दायर की है। अदालत ने अजय, अभिमन्यु और सुनीति को नोटिस जारी करने के आदेश दिए। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 19 जुलाई तय की है। इस मामले में अजय सिंह का कहना है, 'जब कोर्ट से मुझे नोटिस मिलेगा, तब उसका जवाब दूंगा।' उन्होंने कहा कि यह भाजपा की ही साजिश है।

मां-बेटे में करोड़ों की कोठी को लेकर विवाद

मां-बेटे में करोड़ों की कोठी को लेकर विवाद

अजय सिंह (64) सरोज सिंह के छोटे बेटे हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी हैं। अजय सिंह मध्य प्रदेश के चुरहट से विधायक हैं और विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। 60 वर्षीय सुनीति उनकी पत्नी हैं। अभिमन्यु 68 साल के हैं। वह सरोज के बड़े बेटे हैं। वह फिलहाल बेंगलुरु में रहते हैं। दिवंगत कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह का भोपाल में केरवा कोठी के नाम से आलीशान मकान है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। बताया जा रहा है कि इसी कोठी को लेकर सरोज कुमारी और उनके बेटों में विवाद है। सरोज की मांग है कि अदालत उस कोठी से अजय सिंह को अलग किए जाने का आदेश जारी करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+