टीकमगढ़ के ओरछा में सेल्फी लेते समय लक्ष्मी मंदिर से गिरा विदेशी पर्यटक

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में इंग्लैंड निवासी विदेशी पर्यटक की मौत सेल्फी लेते समय गिर जाने से हो गई। रोजर जेम्स उम्र 58 बर्ष अपनी पत्नी हेलेरी के साथ ओरछा का ऐतिहासिक पुरातात्विक लक्ष्मी मन्दिर की दूसरी मंजिल पर जोड़ा फोटोग्राफी कर रहा थे। तभी विदेशी पर्यटक जेम्स मन्दिर की छत के किनारे सेल्फी लेने लगा और उसका पैर फिसल गया। इस दौरान वो करीब 30 फीट उचाई से गिर गया जिसके चलते वो गम्भीर रूप से घायल हो गया। मन्दिर पर मौजूद पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने डॉक्टर ने यूपी स्थित झाँसी रेफर कर दिया।

टीकमगढ़ के ओरछा में सेल्फी लेते समय लक्ष्मी मंदिर से गिरा विदेशी पर्यटक

पर्यटक की पत्नी हेलेरी ने नजदीकी हॉस्पिटल ले जाने को कहा। जिसको समीपवर्ती रामराजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया गम्भीर हालत होने पर डॉक्टर ने आई सी यू उपचार हेतु भेज दिया। जंहा इलाज के दौरान पर्यटक की मौत हो गई है। बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। अगर यह कहा जाए कि ओरछा जैसे अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल में सुरक्षा सही नहीं है तो गलत नहीं होगा क्योंकि वर्ष 2005 में डेविड ग्रीन जैसे वर्ल्ड फेमस चित्रकार की गोली मारकर की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आज एक और पर्यटक को पुरातत्व विभाग की लापरवाही और सुरक्षा कर्मियों की कमी के चलते अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+