MP News: पहली बार भाजपा एमपी कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे 1099 मंडलों के अध्यक्ष

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को पत्रकारवार्ता को संबोधित किया और आगामी 07 जुलाई को प्रातः 11 बजे से आयोजित होने वाली पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक की जानकारी मीडिया से साझा की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार सफलता हासिल करते हुए 163 सीटें जीतकर सरकार बनाई है।

वहीं, लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सभी 29 सीटें जीती हैं और केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है। दोनों ही चुनावों में भाजपा को प्रदेश की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला है और कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में इस प्रचंड विजय के लिए प्रदेश की जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देंगे।

For the first time presidents of 1099 mandals will attend the BJP working committee meeting

केंद्रीय मंत्रियों तथा सांसदों का होगा सम्मान, आएंगे प्रस्ताव

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए श्री सबनानी ने बताया कि बैठक में प्रदेश के सभी 6 केंद्रीय मंत्रियों एवं नव निर्वाचित सांसदों का सम्मान किया जाएगा। इस बैठक में देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने तथा मध्यप्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान जिस तरह से संगठन के स्तर पर काम किया गया, उसका विश्लेषण प्रस्तुत किया जाएगा। केंद्र एवं मध्यप्रदेश सरकार तथा पार्टी संगठन के कार्यों पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा भी की जाएगी।

डिजिटल होगी कार्यसमिति की बैठक

सबनानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में नवाचार की परंपरा रही है। इसी के अनुरूप प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भी अधिकांश कामकाज डिजिटल तकनीक पर ही आधारित होगा। बैठक के लिए प्रतिभागियों का पंजीयन डिजिटली होगा। इसके अलावा बैठक में जो प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए जाएंगे, पीपीटी प्रस्तुतियां होंगी, वो भी डिजिटल ही होंगे।

वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में होगी बैठक

भगवानदास सबनानी ने बताया कि कार्यसमिति बैठक में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी तथा केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा करेंगे। उनके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल जी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, प्रदेश प्रभारी श्री महेंद्र सिंह जी एवं प्रदेश सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय जी उपस्थित रहेंगे।

पहली बार शामिल होंगे मंडल अध्यक्ष

सबनानी ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहली बार प्रदेश के 1099 मंडलों के अध्यक्ष शामिल होंगे। उनके अलावा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसद, समस्त विधायक, पार्टी के महापौर, सभी जिलों के अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला महामंत्री, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के संयोजक, विभाग संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी एवं प्रवक्ता, प्रदेश आईटी व सोशल मीडिया संयोजक, सह संयोजक बैठक में भाग लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+