थ्री इडियट फिल्म का सीन बन गया हकीकत, मरीज को बाइक पर बैठाकर सीधा इमरजेंसी वॉर्ड में पहुंचा युवक

आपने आमिर खान की लोकप्रिय फिल्म थ्री इडिएट जरूर देखी होगी। इसमे एक सीन था जब आमिर खान अपने बीमार व्यक्ति को स्कूटी पर ट्रिपलिंग करके अस्पताल पहुंच जाते हैं। फिल्म का यह सीन मध्य प्रदेश के सतना में हकीकत बन गया।

मध्य प्रदेश के सतना जिले में बीमार दादा को इमरजेंसी हालत में बाइक पर ही लेकर युवक अस्पताल पहुंच गया। बाइक पर मरीज समेत तीन लोग सवार थे। युवक अपने दादा को बाइक पर बैठाकर सीधे इमरजेंसी वॉर्ड तक पहुंच गया, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार यह युवक संविदा कर्मचारी है जोकि मरीजों के चार्ट तैयार करने का काम करता है।

मरीज को बाइक पर बैठाकर सीधा इमरजेंसी वॉर्ड में पहुंचा युवक

जानकारी के अनुसार युवक का नाम दीपक गुप्ता है वह टिकुरिया टोला इलाके का रहने वाला है। वह मोटरसाइकिल पर अपने दादा को बैठाकर सीधा इमरजेंसी वॉर्ड तक पहुंच गया। दीपक के दादा मोती लाल गुप्ता के साथ एक युवक और मोटरसाइकिल पर सवार था।

Recommended Video

    थ्री इडियट फिल्म का सीन बन गया हकीकत, मरीज को बाइक पर बैठाकर सीधा इमरजेंसी वॉर्ड में पहुंचा युवक

    सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अहम बात यह है कि अस्पताल में स्ट्रेचर की सुविधा है, इसके बाद भी युवक बाइक को सीधा इमरजेंसी वॉर्ड तक लेकर पहुंच गया। वीडियो सामने आने के बाद इस युवक की इस हरकत की चर्चा हर तरफ हो रही है। हालांकि अस्पताल प्रशासन इसपर चुप्पी साधे है।

    क्षेत्रीय मेडिकल ऑफिसर शरद दुबे ने कहा कि एक गार्ड ने मुझे इस घटना की जानकारी दी थी। यह बाहर से रखा हुआ कर्मचारी है। जिस व्यक्ति ने इसे अस्पताल में तैनात किया है मैं उससे इस बारे में पूछताछ करूंगा। मुझे लगता है कि आदमी बहुत जल्दी में रहा होगा, इस वजह से उसने ऐसा किया हो, जानबूझकर ये नहीं किया गया होगा।

    शरद दुबे ने कहा कि अस्पताल में 8 स्ट्रेचर और 6 व्हीलचेयर हैं। यह मरीजों के लिए हर समय अस्पताल में उपलब्ध रहती है। ऐसे में किसी भी मरीज को अस्पताल में यह सुविधा मुहैया कराई जाती है। लिहाजा व्यक्ति ने जल्दबाजी में यह किया होगा, जानबूझकर नहीं किया होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+