Khargon News: शराबी पिता की हरकतों से तंग आकर बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखा सारा दर्द

Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। खरगोन के बड़वाह इलाके में शराबी पिता के रोज-रोज के पारिवारिक झगड़ों और पिटाई से तंग आकर 18 वर्षीय छात्रा ने अपनी जान दे दी।

बड़वाह पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम रावत पलासिया मे शराबी पिता माणा की रोज-रोज की पारिवारिक पिटाई से तंग आकर 18 वर्षीय नाबालिग पूजा चौहान ने सुबह घर की छत पर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली।

Daughter took step Khargone News

परिजनों को जानकारी लगने पर गम्भीर हालत में सिविल अस्पताल लाया गया। जहा से उसे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर किया गया था। लेकिन उसने इंदौर पहुंचने के पहले ही रास्ते मे दम तोड दिया।

Recommended Video

      शराबी पिता की हरकतों से तंग आकर बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखा सारा दर्द

      आत्महत्या करने से पहले उसने एक सुसाइट नोट भी लिखा। जिसमे उसने इसका कारण पिता द्वारा शराब पीकर घरेलू हिंसात्मक हरकत करने व बड़वाह पुलिस की लापरवाही को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।

      मृतक ने सुसाईट नोट मे इस बात का भी जिक्र किया की वह डायल 100 को सो से अधिक बार शिकायत कर चुकी है। उसने नोट मे लिखा की मेरी मौत का जिम्मेदार बड़वाह पुलिस के अधिकारी मेरे पापा एव शराब बेचने वाले रहेंगे। इसके साथ ही पत्र के अंत मे सारी मां एव बहन लिखा होने के साथ ही मृतक पूजा ने अपने हस्ताक्षर किए है।

      इस घटना को लेकर एसपी धर्मराज मीणा ने कहा कि साढ़े 18 साल की युवती ने अपने पिता की शराब पीने की आदत से सुसाइड करने का मामला सामने आया है। अभी पुलिस के पास पक्ष ने रिपोर्ट नही की है।

      पुलिस ने उसके पिता पर एक दो बार कार्यवाही भी है। उसके पिता को शराब पीने की लत थी तो उसका एक वर्ष के लिए बाउंड ओवर भी कराया है। उसको एक दो बार जेल भी भेजा गया है।

      एसपी श्री मीणा ने कहा की अभी तक सुसाइट नोट पुलिस के पास नही मिला है। सोशल मीडिया व पत्रकार साथियों के माध्यम से पता चला है। उसमे जी भी तथ्य आएंगे उसमे जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

      मृतक पूजा को छोटी बहन कुमकुम ने बताया कि पापा शराब पीकर लड़ाई झगड़ा करते है। मेरी दीदी ने पुलिस को कई बार शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कभी कोई कार्यवाही नहीं की। इस लिए उसने सुसाईट कर लिया। मृत किशोरी ने दो दिन पहले ही आए हायर सेकेंडरी के परीक्षा परिणामो मे 12 वी पास की थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+