MP Kisan News: मकर संक्रांति पर किसानों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, खाते में आएंगे इतने रुपए

Bhopal news: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए मकर संक्रांति पर एक खुशखबरी मिल सकती है। राज्य सरकार समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने वाले किसानों को 150 रुपए प्रति हेक्टेयर की राशि देने का ऐलान कर सकती है। इसकी तैयारी की जा रही है।

यह राशि किसानों के खातों में जल्द ही ट्रांसफर की करेगी। इस पहल से किसानों को आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद है, खासकर ऐसे समय में जब सर्दी और मौसम के बदलाव के कारण खेती के लिए चुनौतियां बढ़ी हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस बारे में शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों, संभागायुक्तों और पुलिस महानिरीक्षकों के साथ बैठक की।

Farmers can get good news on Makar Sankranti - Mohan Yadav Rs 150 will come to kisan account

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है और मकर संक्रांति के मौके पर यह राशि किसानों के खातों में भेजी जाएगी। यह कदम किसानों की खेती की लागत को कुछ हद तक कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

मुख्यमंत्री ने की कई अहम घोषणाएं

मुख्यमंत्री यादव ने इस बैठक में मकर संक्रांति पर्व मनाए जाने की तैयारियों, धान खरीदी की समीक्षा और युवा दिवस की तैयारियों के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से किसानों को लाभ मिलेगा और प्रति हेक्टेयर 150 रुपए दिए जाएंगे। जल्द ही इसके लिए सरकार की ओर से निर्देश जारी किए जाएंगे, जिससे किसानों को इस योजना का लाभ मिल सके।

उन्होंने यह भी बताया कि 12 जनवरी को सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, और इसके लिए प्रशासन को सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, उन्होंने कानून व्यवस्था पर भी ध्यान केंद्रित किया और कहा कि पुलिस की सक्रियता सड़कों पर दिखाई देनी चाहिए, जिससे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री के निर्देशों में प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कई अहम निर्देश दिए हैं जो प्रशासन को तत्काल प्रभाव से लागू करने होंगे:
  • ठंड से बचाव के उपाय: पूरे प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप है। ऐसे में वृद्धाश्रम, रैनबसेरा और सार्वजनिक स्थलों पर ठंड से बचाव के उचित उपाय किए जाएं, जैसे कि अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए।
  • परीक्षाओं की तैयारी: आगामी परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों की सही तैयारी कराई जाए। जहां आवश्यकता हो, वहां स्कूलों के समय में बदलाव किया जाए, विशेषकर ठंड के कारण।
  • कृषि विभाग की जागरुकता अभियान: किसानों को खेती की देखभाल और पाले से बचाव के संबंध में जागरुक किया जाए।
  • राजस्व महाभियान: गांवों में रास्ते के विवाद जैसे छोटे-छोटे मसले सुलझाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
  • नर्मदा नदी की परिक्रमा: नर्मदा नदी की परिक्रमा करने वाले व्यक्तियों के लिए रास्ते में व्यवस्था की जाए।

बसंत पंचमी पर सामूहिक विवाह: बसंत पंचमी के अवसर पर सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जाएं, जिसमें विशेष रूप से कल्याणी बहनों और परित्यक्ता बहनों के विवाह भी कराए जाएं।

धान खरीदी का असर

मुख्यमंत्री ने धान खरीदी की प्रगति की भी समीक्षा की। अब तक 5 लाख 67 हजार किसानों से 36.89 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी जा चुकी है और किसानों को 5287 करोड़ रुपए का भुगतान भी किया जा चुका है। उन्होंने निर्देश दिए कि खरीदी गई धान का परिवहन जल्दी से किया जाए और उचित भंडारण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही, 13 जनवरी तक बारिश की संभावना के चलते किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उपज को सुरक्षित भंडारण में भेजें।

गेहूं की खरीदी में बढ़ी हुई दर

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इस वर्ष गेहूं के समर्थन मूल्य में 150 रुपए की वृद्धि की गई है। अब किसानों से गेहूं 2425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जाएगी। यह कदम किसानों के लिए राहत का संकेत है, क्योंकि समर्थन मूल्य में वृद्धि से उनकी आमदनी में सुधार हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+