Sagar: थाने में किसान आत्मदाह मामला, भोपाल में इलाज के दौरान किसान शीतल ने दम तोड़ा

सागर, 12 अगस्त। मप्र के बंडा थाना परिसर में तीन दिन पहले आत्मदाह करने वाले किसान शीतल रजक ने भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया है। उसे पहले बंडा अस्पताल से सागर के बीएमसी रेफर किया गया था, जहां से गंभीर हालत के चलते भोपाल भेजा गया था। शीतल ने बंडा कि एक दुकान से कीटनाशक खरीदकर खेत में डाला था, जिसके बाद फसल जलने की शिकायत करते हुए दो दिन तक शीतल ने थाना और दुकानदार के चक्कर लगाए थे। मामले में जिला प्रशासन और कृषि विभाग के अधिकारी खेत पहुंचकर जांच भी कर रहे थे।

सागर के बंडा थाने में आत्मदाह करने वाले किसान ने दम तोड़ा

सागर जिले के बंडा ब्लाॅक के चैका गांव निवासी किसान शीतल रजक द्वारा पुलिस पर शिकायत पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाते हुए 9 अगस्त की सुबह थाना परिसर में पहुुंचकर शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली थी, पीछे से थाने पहुंची पत्नी और बेटे सहित पुलिसकर्मियों ने तत्काल कंबल डालकर और पानी डालकर आग बुझा ली थी। शीतल को गंभीर हालत में बंडा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सागर बुंदेलखंड मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया था। यहां दिनभर इलाज के बाद जब डाॅक्टरों को लगा कि मरीज की स्थिति ज्यादा गंभीर हो रही है तो उसे भोपाल रेफर कर दिया गया था। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार को शीतल ने दम तोड़ दिया।

सागर के बंडा थाने में आत्मदाह करने वाले किसान ने दम तोड़ा

कीटनाशक डालने से फसल जलने की शिकायत कर रहे थे
शीतल रजक ने बीते हफ्ते बंडा के कीटनाशक दुकानदार से सोयाबीन की फसल में डालने के लिए कीटनाशक लिया था। उसे खेत में डालने के बाद शीतल ने दुकानदार और बंडा थाने आकर कहा था कि दवाई के असर से उसकी पूरी फसल जल गई है। पुलिस और कृषि विभाग के अधिकारी भी मौके पर खेत पहुंचे थे, जहां उन्हें शीतल के दावे के विपरीत स्थिति नजर आ रही थी। शीतल पुलिस पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए दबाव बना रहा था, जब पुलिस ने जंाच की बात कही तो शीतल ने सुबह-सुबह थाने पहुंचकर आत्मदाह कर लिया, हालांकि समय रहते उसे बचा तो लिया गया था, लेकिन शरीर में इंफेक्शन और अन्य कारणों से दो दिन बाद जीवन का संषर्घ समाप्त हो गया।

बंडा विधायक थाना परिसर में धरने पर बैठे
बंडा विधायक तरवर सिंह लोधी शुक्रवार शाम को बंडा थाने पहुंचे और परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि जब तक मृतक किसान शीतल के परिजन को न्याय नहीं मिल जाता, पुलिस कीटनाशक विकेता और संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है, तब तक मैं धरने से नहीं उठने वाला हूं।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+