MP News: इन सरकारी कर्मचारियों की कटेगी सैलरी, इस काम में बरती लापरवाही
मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में इन दोनों फार्मर रजिस्ट्री और आर ओ आर लिकिंग का कार्य जारी है, जहां इसके लिए अलग-अलग जिलों में शिव लगाए जा रहे हैं। वहीं इन शिविरों में जिम्मेदार अधिकारी फार्म रजिस्ट्री और आरोहण लिंकिंग कार्य में जुटे हुए हैं। वहीं इस कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बागली ने बताया कि, जिले में फॉर्मर रजिस्ट्री और आरओआर लिंकिंग कार्य के लिए ग्रामों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है एवं निरन्तर मॉनिटरिंग भी की जा रही है। ग्राम पुंजापुरा, पांजरिया, नीमखेड़ा तथा रामपुरापटपड़ी में भ्रमण के दौरान मौके पर सचिव/ग्राम रोजगार सहायक अनुपस्थित पाये जाने पर तथा कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित पंचायतों के सचिव व ग्राम रोजगार सहायक का एक दिन का वेतन काटा गया है।

पोहरी में दिए दिशा-निर्देश
पोहरी के राजस्व अधिकारियों की बैठक में राजस्व संबंधी विषयों की समीक्षा की। कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश एसडीएम पोहरी को दिए है। फॉर्मर रजिस्ट्री, खसरा आधार लिंकिंग, स्वामित्व योजना, राजस्व बसूली, राशन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों की ईकेवाईसी, सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की गई।
ग्राम पंचायतो में आयोजित होगे कैंप
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर अमृता गर्ग ने तहसीलदार जैतपुर, नायब तहसीलदार वृत्त बिजुरी एवं चन्नौड़ी को पत्र जारी किया है कि तहसील जैतपुर में 15 मार्च 2025 तक फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण किया जाना है। इस हेतु 4, 5 एवं 6 मार्च को तहसील जैतपुर की समस्त ग्राम पंचायत में कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कोटवार के माध्यम से डोडी पिटवाकर कैंप दिवस के 1 दिन पहले प्रचार-प्रसार कर फॉर्मर रजिस्ट्री के हितग्राही को सूचित कराया जाएगा। फार्मर आईडी एवं आधार खसरा लिंकिंग कार्य को पटवारी, सचिव एवं कृषि विकास अधिकारी द्वारा पूर्ण किया जाएगा।
जारी पत्र में कहा गया है फार्मर रजिस्ट्री हेतु लगाए गए कैंप का डोर टू डोर सर्वे के साथ माह फरवरी एवं 50 दिवस से अधिक लंबित सीएम हेल्पलाइन को भी संतुष्टि पूर्वक बंद भी किया जाएगा।
सागर में कलेक्टर संदीप आर के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर देवेंद्र सिंह द्वारा तहसील खुरई के ग्राम ख़िमलासा में फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण किया गया एवं प्रगति बढ़ाने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिक से अधिक किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री
01 मार्च शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसान सम्मेलन कार्यक्रम अंतर्गत जिले में आगमन प्रस्तावित है। भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री के आगमन पर जिले के अधिक से अधिक किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री में सहभागिता की जा सकती है। जिसके लिए कैम्प लगाकर किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य सम्पन्न किया जा सकेगा। कैम्प के सुचारू क्रियान्वयन के लिए एडीएम के निर्देशन में समस्त तहसीलो के पटवारियो को नियुक्त किया गया है। पटवारी अपने कोटवार के साथ निर्धारित तिथि में उपस्थित होकर फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य सुनिश्चित करेंगे।
ये भी पढ़े- MP News: अवैध कॉलोनी में रहने वाले ध्यान दें, स्थाई बिजली कनेक्शन जल्द लें












Click it and Unblock the Notifications