खेत में खेला! किसान ने कपास की आड़ में जमा रखा था नशे का कारोबार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
Khandwa News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां कपास की खेती करने वाला एक किसान अवैध रूप से गंजे की खेती कर रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही जावर थाना पुलिस ने दबिश दी है।
एक खेत से पुलिस ने बड़ी मात्रा में खड़ी फसल के बीच छिपा कर उगाये जा रहे गांजे के पौधों को जप्त किया है । नशे की इस खेती को उगाने के लिए आरोपी खेत मालिक ने कपास की फसल का सहारा लिया था, जहां से पुलिस ने कपास के पौधों के बीच से ढूंढ ढूंढ कर, नशे के इस्तेमाल में आने वाले गांजे के 22 हरे भरे पौधों को, खेत की मिट्टी से उखाड़ कर जप्त किया है। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जांच की जा रही है।

दरअसल मुखबिर से मिली सूचना के बाद जावर थाना प्रभारी जीपी वर्मा ने पुलिस टीम के साथ मिलकर गांव के बताए गए एक खेत में दबिश दी है। जहां कपास की हरे भरे पौधों के बीच छुपा कर गांजे की फसल उगाई जा रही थी।
इसके साथ ही पुलिस ने खेत मालिक आरोपी सोहन पिता रणजीत सिंह राजपूत, निवासी ग्राम कोलगाँव को भी हिरासत में लेते हुए, उसके खेत में लगे कपास के पौधों के बीच से हरे पत्तीदार कलीदार छोटे बडे कुल 22 नग गाँजे के पौधे भी मिट्टी से उखाड़ कर जप्त किये है।
जिनका वजन करीब 4 किलो 580 ग्राम निकला है, तो वहीं इसकी बाजार कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई जा रही है । इस जप्ती के बाद जावर थाना पुलिस ने आरोपी सोहन राजपूत के खिलाफ अपराध क्रं 261/24 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मामला जांच में लिया है।












Click it and Unblock the Notifications