MP News: बाइक से उफनती नदी पार करने निकला परिवार, देखते ही देखते सभी डूबे, Video

मध्यप्रदेश में इन दिनों भारी बारिश अपना कहर बरपा रही है, जहां मंदसौर में उस वक्त दर्दनाक हादसा घटित हुआ, जब एक परिवार के चार लोग बाईक से उफनती नदी पार कर रहे थे, तभी अचानक बैलेंस बिगड़ा और पूरा परिवार नदी में समा गया।

परिवार को नदी में समाता देख आसपास के लोगों ने परिवार की मदद करने की कोशिश की, लेकिन बावजूद इसके मां और बेटे की मौत गई. वहीं पिता और पुत्री अभी लापता है, जिनकी तलाश की जा रही है।

Mandsaur

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

पूरा घटनाक्रम मंदसौर के नाहरगढ़ में हुआ, जहां उफान पर चल रही शिवना नदी को पार करने की कोशिश में पूरा परिवार हादसे का शिकार हो गया, जहां पूरा परिवार बाइक समेत नदी में बह गया। सुबह लगभग करीब 11 बजे हुए इस हादसे में पति- पत्नी और उनके दो बच्चे नदी में बह गए। परिवार को नदी में बहता देख मौके पर मौजूद युवकों ने नदी में छलांग लगा दी, पर वे भी डूब गए। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, जहां अब रेस्क्यू टीम सभी डूबे हुए लोगों को तलाश कर रही है। हादसे के बाद शुरू हुई रेस्क्यू ऑपरेशन में गोताखोरों ने एक बच्ची और युवक को बचा लिया। वहीं पत्नी और बेटी की डूबने से मौत गई। वहीं पति और एक युवक की तलाश फिलहाल जारी है।

मध्य प्रदेश में इन दिनों मानसून एक्टिव नजर आ रहा है, जहां मानसून की एक्टिविटी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश करवाएगी। इतना ही नहीं मानसून की एक्टिविटी का सीधा असर मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों पर देखने मिलेगा, जहां मानसून की एक्टिविटी के चलते प्रदेश के अलग-अलग देश में बाढ़ जिस हालत भी पैदा हो सकते हैं।

ये भी पढ़े- Weather: सितंबर में बारिश का कोटा होगा पूरा, इस सिस्टम से झमाझम बरसेंगे बदरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+