Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एग्जिट पोल में कुछ भी आए, मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, कमलनाथ, दिग्विजय क्यों कर रहे ये दावा

MP Election Exit Poll Results 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों के परिणाम का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन फिलहाल एग्जिट पोल्स ने प्रदेश का सियासी पारा हाई कर दिया है। एक्जिट पोल के नतीजों के बाद कांग्रेस और भाजपा ने अपनी अपनी सरकारें बनने का दावा किया।

एग्जिट पोल्स के बाद कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं के रिएक्शन सामने आए हैं।कमलनाथ ने कहा कि मैंने हमेशा से कहा है कि देश एक विजन से चलता है, टेलीविजन से नहीं। कई एग्जिट पोल से पता चला है कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में सरकार बना रही है। जबकि कई थोड़ा अलग दिखा रहे हैं।

Kamal Nath will form Congress government

पार्टी कार्यकर्ताओं को इन सब चीजों में ध्यान नहीं देना चाहिए और काउंटिंग के दौरान 'अर्जुन' की तरह लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कांग्रेस के पक्ष में डाला गया प्रत्येक मतदान पार्टी के लिए गिना जाए।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि एग्जिट पोल के पूर्वानुमान अलग-अलग होते हैं। इन पूर्वानुमानों के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। मैं दृढ़ता से कह सकता हूं कि कांग्रेस को मध्य प्रदेश में 130 से अधिक सीटें मिलेंगी। लोगों में बदलाव की भावना है। लोग बीजेपी, उसके कार्यकर्ताओं और शिवराज सिंह चौहान के झूठे वादों और खराब शासनतंत्र से परेशान हो चुके हैं।

दूसरी ओर सीएम शिवराज सिंह ने कहा- मैं शुरुआत से ही और प्रचार के दौरान भी कहता रहा हूं कि पीएम नरेंद्र मोदी का स्नेह और नेतृत्व, अमित शाह (केंद्रीय गृह मंत्री) की रणनीति, जेपी नड्डा (भाजपा अध्यक्ष) का नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के साथ-साथ मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं की बदौलत भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिलेगी। केंद्र और मध्य प्रदेश में बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने भारी विकास किया है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में सत्ता को बरकरार रखेगी।

सीएम शिवराज ने आगे कहा- हमें हमेशा से लगता था कि हम जीतेंगे और हम जीत रहे हैं। कई बार, हमारी रैलियों में पुरुषों की तुलना में बहने और माताएं अधिक संख्या में रहती थी। अब मध्य प्रदेश में कोई कांटे की टक्कर नहीं है। हमारी लाड़ली बहनों ने सारे कांटे हटा दिए हैं।

वहीं दतिया सीट से चुनाव लड़ रहे मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 165 से अधिक सीटें जीत रही है। एग्जिट पोल के परिणामों ने मध्य प्रदेश से कांग्रेस को बाहर करने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+