Bhopal news: पूर्व CM शिवराज ने घायल को खुद उठाकर अस्पताल पहुंचाया, बोले- तुम्हारा मामा साथ है

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संवेदनशील अंदाज एक बार फिर सामने आया है, जहां देर रात जब शिवराज सिंह चौहान अपने निवास लौट रहे थे, तभी उन्हें एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा नजर आया। शिवराज सिंह चौहान ने घायल व्यक्ति को देख काफिला रुकवाया और उसे खुद उठाकर अस्पताल पहुंचाया।

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की संवेदनशीलता का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जहां इस वीडियो में सीएम शिवराज सिंह चौहान घायल व्यक्ति को कुछ लोगों के सहायता से खुद उठाकर अस्पताल ले जाते दिखाई दे रहे है।

Bhopal

कुछ ऐसा है घटनाक्रम

जानकारी के मुताबिक, यह घटनाक्रम शुक्रवार की देर रात का बताया जा रहा है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नजर जैसे ही डिवाइडर पर पड़े घायल व्यक्ति पर गई, वैसे ही उन्होंने अन्य लोगों की सहायता से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल जाते वक्त घायल व्यक्ति ने जब सीएम शिवराज से पूछा कि, मामा जी आप मेरे साथ हैं, तो सीएम शिवराज ने जवाब देते हुए कहा कि, चिंता मत करो तुम्हारा मामा तुम्हारे साथ है। वहीं अब घायल व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पहले भी वायरल हुआ था वीडियो

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इससे पहले भी अपना संवेदनशील अंदाज दिखा चुके हैं, जहां वे अलग-अलग तरीकों से घायल लोगों को अस्पताल भिजवा चुके हैं। इससे पहले भी शिवराज सिंह चौहान का इसी तरह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने दिखाई दे रहे थे। वहीं अब एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान का ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने में मदद करते दिखाई दे रहे।

ये भी पढ़े- Mohan Yadav का उज्जैन दौरा, महाकाल नगरी में रात रूकेंगे या नहीं, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+