Vidisha News: ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान एक युवक की जान चली गई, जानिए क्या है पूरा मामला?

Vidisha News: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में ऑनलाइन गेम की लत के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला अहमदपुर रोड स्थित एफसीआई के पीछे कॉलोनी का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

यहां बीटेक कर रहे कर रहे एक स्टूडेंट ने ऑनलाइन गेम खेलने की लत और लाखों रुपये हारने के बाद घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह जुएं में लाखों रुपये हार चुका था। यह पैसा उसने कर्ज लिया था।

Online Games Engineering students life

इसकी जानकारी मिलने के बाद छात्र मनीष के पिता सुनील नायक ने करीब 6 लाख रुपए का कर्ज चुकाया था। उन्हें उम्मीद थी कि उनका 20 साल का बेटा अब दोबारा ऑनलाइन गेम नहीं खेलेगा। मगर, मनीष को तो ऑनलाइन गेमिंग की लत लग चुकी थी। वह अपने हारे हुए पैसों को रिकवर करने और जल्द अमीर बनने के चक्कर में एक बार फिर से इसमें पैसे लगाने लगा।

इस बार युवक ने अपने माता-पिता के बैंक खाते से पैसे निकालकर ऑनलाइन गेम खेलने में हार गया था। मगर, वह कभी जीत नहीं सका और इसकी वजह से उसका मानसिक तनाव बढ़ गया. लिहाजा, उसने आखिर में यह बड़ा कदम उठाते हुए घर में ही फांसी के फंदे में झूल कर जान दे दी। घटना पुलिस को सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया।

पुलिस के मुताबिक मनीष पहले भी ऑनलाइन गेम में पैसे गंवा चुका था, जिसके बाद घर वालों ने उसे गेमिंग से दूर रहने की समझाइश दी थी। मगर, मनीष नहीं माना और फिर से गेम खेलने लगा। इसके चलते वह पैसे हारने लगा। विदिशा के सिविल लाइन थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार मनीष जिस कॉलेज से इंजीनियरिंग कर रहा था, उसी कॉलेज में उसके पिता सुनील काम करते थे. इस घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+