VIDEO : महिला को मनाने के लिए मंत्री ने अपने गालों पर लगवाए चांटे, नहीं मानी तो पैरों में रख दिया सिर
ग्वालियर, 14 जनवरी। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक महिला से अपने गाल पर चांटा मरवाते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुरूवार को इंटक मैदान में शिफ्ट किए गए सब्जी मंडी व्यवसाइयों के मध्य पहुंचे और उनसे संवाद किया।
व्यवसाइयों को उन्होंने आश्वस्त किया कि उनकी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। सुरक्षा के साथ-साथ सभी व्यवसायी अच्छे से अपना व्यवसाय संचालित कर सकें। इसके लिये सभी प्रबंध किए जाएंगे।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सब्जी व्यवसाइयों से चर्चा करते हुए कहा कि मैं आपका सेवक हूं और आपकी हर समस्या में आपके साथ खड़ा हूं। इंटक मैदान में शिफ्ट किए गए सभी व्यवसाइयों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध हों, इसके लिये मैंने प्रशासन को निर्देशित किया है।
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंडी भ्रमण के दौरान एक वृद्ध सब्जी विक्रेता महिला से पूछा कि माताजी मंडी शिफ्ट करने का कार्य कोई गलत हुआ है क्या? आप मेरी मां समान हैं, अगर गलती हुई है तो आप मुझे बताएं। मंत्री ने कहा कि आप मुझे थप्पड़ मारों और उसके हाथों को अपने हाथों से पकड़कर अपने दोनों गालों पर एक-एक चांटा भी लगवा लिया। महिला फिर भी शांत नहीं हुई तो ऊर्जा मंत्री ने अपना सिर महिला के पैरों तक में रख दिया।












Click it and Unblock the Notifications