Sheopur news: विद्युत विभाग देगा विधायक को एफआईआर का करंट, एई ने दिया थाने में आवेदन

श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल पर एफआईआर दर्ज करवाने विद्युत विभाग के एई ने दिया थाने में आवेदन, विधायक पर विद्युत अधिनियम की धारा 135 के उल्लंघन का आरोप, विधायक बाबू जंडेल ने जोड़ा था काठोदी गांव का बिजली कनेक्शन

Sheopur से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल पर विद्युत विभाग ने एफआईआर दर्ज करवाने के लिए थाने में आवेदन दिया है। विधायक बाबू जंडेल का कसूर इतना है कि उन्होंने खंभे पर चढ़कर काठोदी गांव का बिजली कनेक्शन जोड़कर गांव वालों के घर में उजाला करने का काम किया है। विद्युत विभाग को यह बात नागवार गुजरी है और विद्युत विभाग ने विधायक पर एफआईआर दर्ज करवाने का निर्णय लेते हुए थाने में आवेदन दिया है।

sheopur

काठोदी गांव पहुंचे थे विधायक बाबू जंडेल
कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल मंगलवार को काठोदी गांव पहुंचे थे। यहां वे भारत जोड़ो यात्रा के तहत पहुंचे थे। कठोदी गांव के लोगों ने जब उन्हें बताया कि गांव की बिजली विद्युत विभाग द्वारा काट दी गई है तो विधायक ने खंभे पर चढ़कर खुद ही गांव का विद्युत कनेक्शन जोड़ दिया और गांव में बिजली सप्लाई चालू करवा दी।

विधायक द्वारा बिजली जोड़ने का वीडियो हुआ वायरल
विधायक बाबू जंडेल ने बिजली के खंभे पर चढ़कर गांव का बिजली कनेक्शन जोड़ दिया। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बिजली का कनेक्शन जोड़ने की जानकारी विद्युत विभाग के अधिकारियों तक पहुंची तो अधिकारियों के कान खड़े हो गए। अधिकारियों ने विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने का मन बना लिया। विद्युत विभाग के एई लोकेश ज्ञानी ने एक लिखित शिकायत थाने में देकर विधायक पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायती आवेदन में उल्लेख किया गया है कि विधायक ने विद्युत अधिनियम की धारा 135 का उल्लंघन किया है इसलिए विधायक पर एफआईआर दर्ज की जाए।

एफआईआर दर्ज करने पुलिस तलाश रही है नियम
विद्युत विभाग की तरफ से तो विधायक पर एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायती आवेदन दे दिया गया है लेकिन अब पुलिस विधायक पर मामला दर्ज करने से पहले नियम तलाश रही है और आला अधिकारियों का मार्गदर्शन भी ले रही है।

शिवराज सिंह चौहान ने खुद दिया था बिजली कनेक्शन जोड़ने पर बयान
कमलनाथ सरकार के समय शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में भरी सभा में ये बयान दिया था कि कोई भी उपभोक्ता बढ़े हुए बिजली के बिल न भरे। अगर आपका बिजली कनेक्शन कटता है तो वे खुद कनेक्शन को जोड़ने का काम करेंगे। अब शिवराज सिंह चौहान सीएम हैं और कांग्रेस विधायक ने बिजली कनेक्शन जोड़ने का काम किया है ऐसे में बिजली विभाग द्वारा विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए दिया गया आवेदन चर्चा का विषय बना हुआ है कि भला अब शिवराज मामा को क्या हुआ है जो इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+