MP Assembly Election 2023: प्रदेश में 18 से 40 साल के 54% वोटर, यही तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
Madhya Pradesh में चुनाव के दौरान करीब 30 लाख मतदाता ऐसे होंगे जो पहली दफा वोट डालने जा जाएंगे और अपने मतदाधिकार का उपयोग करेंगे। वहीं कुल मतदाता संख्या लगभग 5 करोड़ 43 करोड़ है। इनमें करीब 54 फीसदी अर्थात 2.90 करोड़ मतदाता तय करेंगे कि चुनाव 2023 में ऊंट किस करवट बैठेगा।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023, प्रदेश में 54 प्रतिशत वोटर 18 से 40 साल उम्र वाले, 30 लाख पहली बार करेंगे वोट करेंगे। इनमें 18 से 19 आयु वर्ग वाले करीब 16 लाख नए वोटर भी शामिल हैं। करीब 2.90 करोड़ वोटर युवा के तौर पर शामिल हैं। यही तय करेंगे की अगली सरकार किसकी बनेगी।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: प्रदेश में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में 54 फीसदी युवा वोटरों का रुझान जिस राजनीतिक दल की ओर होगा 'सरकार उसकी ही बनेगी। प्रदेश की वोटर लिस्ट के हिसाब से मप्र में 18 से 40 वर्ष के वोटरों की संख्या 2.90 करोड़ है, जबकि कुल वोटर 5.43 करोड़ हैं। इनमें से पहली बार मतदान करने वाले वोटर 14.58 लाख के करीब हैं। ये 18 से 19 वर्ष के बीच आयु वाले हैं। इसी तरह 16 लाख वोटर ऐसे हैं, जिनके नाम वोटर लिस्ट में पहले जुड़ तो चुके हैं, लेकिन उन्हें वोट डालने का मौका पहली बार मिलेगा। यानी, 30 लाख वोटर इस चुनाव में पहली बार वोट करेंगे।

पिछले चुनाव में वोट और विधायकों का गणित उलझाने वाला था
विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजों में कांग्रेस ने 47,867 वोट ज्यादा पाकर प्रदेश में सरकार बनाई थी। हालांकि, बाद में 28 विधायकों के पाला बदलने से सरकार गिर गई। इस बार 30 लाख नए वोटर हैं। ऐसे में माना जा सकता है कि इस चुनाव में युवा वोटर का रुझाान जिस ओर रहा उस दल की सरकार बनेगी। बता दें कि 2013 में भाजपा को 28 लाख अधिक वोट मिले थे। तब प्रदेश में 4.66 करोड़ वोटर थे। हालांकि अभी 11 सितंबर तक वोटर लिस्ट अपडेट की जाएंगी। 4 अक्टूबर को फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा। उसके बाद आंकड़े एकदम क्लियर हो जाएंगे। संभावना है कि विधानसभा चुनाव नवंबर के आखिरी सप्ताह में कराए जाएंगे।
MP में आयु वर्ग के अनुसार वोटर की संख्या
मप्र में कुल वोटर: 5,43,77,095
आयु 18 से 19 : 14,57,775
आयु 20 से 29 : 1,31,93,816
आयु 30 से 39 : 1,44,02,242
आयु 40 से 49 : 1,06,72,482
आयु 50 से 59 : 75,22,156
आयु 60 से 69 : 43,72,141
आयु 70 से 79 : 20,37,930
आयु 80 से अधिक: 7,18,553
(नोट: सभी आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हैं, अभी मतदाता सूचियों में 11 सितंबर तक संशोधन चल रहा है, उसके बाद 4 अक्टूर को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन होगा)












Click it and Unblock the Notifications