मध्य प्रदेश : एक ही परिवार के 8 लोग पानी में डूबे, बेटे को बचाने के लिए मां, भाभी, भाई-बहनों की मौत

Rajgarh news in Hindi, राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंग्पुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक पूरा परिवार नदी में समा गया। पानी में डूब रहे 11 साल के बच्चे को बचाने के लिए परिवार के सात अन्य सदस्यों ने जान की बाजी लगा दी। हादसे का शिकार होने वालों में 6 बच्चे व 2 महिलाएं शामिल हैं। सभी एक ही परिवार के हैं। फिलहाल नदी से सात लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। एक बच्चे की तलाश की जा रही है। उसके बचने की संभावनाएं काफी कम बताई जा रही है।

एक एक करके सब उतर गए नदी के पानी में

एक एक करके सब उतर गए नदी के पानी में

मामले के अनुसार राजगढ़ जिले के सारंगपुर के तीतरी गांव में कालीसिंध नदी पर कुंडालिया डैम है, जो करीब 50 फीट गहरा है। गुरुवार दोपहर को गांव तीतरी का ही एक परिवार नदी में नहा रहा था। इसी दौरान 11 साल का एक बच्चा सुनील का पैर फिसल गया और वह नदी में डूबने लगा। उसे डूबता देख परिवार के अन्य लोग एक-एक कर उसे बचाने के लिए गहरे पानी में कूद गए।

एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत से राजगढ़ में शोक की लहर

एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत से राजगढ़ में शोक की लहर

बताया जा रहा है कि सुनील को बचाने के लिए सबसे पहले 13 साल की बच्ची भूला बाई गहरे पानी में गई। तैरना न जानने के चलते वह डूबने लगी। सुनील और भूला को बचाने के लिए 17 साल की किशोरी किरनबाई गई। वह भी पानी में डूबने लगी और खुद को संभाल नहीं पाई। इसके बाद इन तीनों को बचाने के लिए 11 साल की सुहाना, फिर 9 साल की रवीना भी नदी में उतर गई। लेकिन, इनकी कोशिशें सफल नहीं हुई और यह सभी खुद डूबने लगे। इसके बाद दो महिलाएं दुर्गा बाई (35) और राधाबाई (33) भी बच्चों को पानी में बचाने के लिए उतर गई। लेकिन, यह भी गहरे पानी में डूब गई।

मृतकों के आश्रितों को मिलेंगे चार-चार लाख रुपए

मृतकों के आश्रितों को मिलेंगे चार-चार लाख रुपए

राजगढ़ जिले के लीमाचौहान थाने के ग्राम तीतरी में एक ही परिवार के सदस्य कालीसिंध नदी के किनारे नहाने एवं कपड़े धोने के लिए गए थे। गोताखोरों की मदद से सात शव निकाले जा चुके हैं। एक बालिका सुहाना अभी भी लापता है। सातों के शवों का सिविल अस्पताल सारंगपुर में पोस्टमार्टम करवाया गया। राजगढ़ जिला कलेक्टर निधि निवेदिता ने बताया कि मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+