Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore News: इन केंद्रों पर होगी गेहूं खरीदी, खास व्यवस्था से किसानों की फसल बिकेगी

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर 15 मार्च से गेहूं खरीदी का कार्य प्रारंभ होगा। तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। किसानों की सुविधा के लिए 91 खरीदी केन्द्र बनाये गये हैं। केंद्रों पर किसानों के बैठने, छाया, टेंट, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था की गई। खरीदी केन्द्रों पर निःशुल्क स्लॉट बुकिंग करने हेतु हेल्प डेस्क भी रहेंगे। किसानों को शीघ्र भुगतान की व्यवस्था की जा रही है।

कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिये है कि, जिले में ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, जिससे किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

Indore

कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए और खरीदी के संबंध में नियम और निर्देशों की जानकारी देने के लिए गेहूं खरीदी से संबंधित समस्त अधिकारी-कर्मचारी, खाद्य सहकारिता, वेयरहाउस, नागरिक आपूर्ति निगम, गोदाम संचालक अधिकृत एजेंसी के आउटसोर्स के सर्वेयर आदि की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला मंस उपार्जन नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर गौरव बेनल द्वारा सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को उपार्जन नीति के नियम निर्देश से अवगत कराया गया और फील्ड स्तर पर उनका सख्ती से क्रियान्वयन हो, इसके निर्देश दिए गए।

जिला उपार्जन समिति द्वारा जिले में किसानों के लिए पर्याप्त विगत वर्ष की भांति 91 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। जिसमें गोदाम पर 56, स्टील साइलो बरलाई 6, विभिन्न मंडी में 4 एवं समिति स्तर पर 25 केंद्र बनाए गए हैं। गेहूं खरीदी 15 मार्च शासन निर्देशानुसार प्रारंभ की जाएगी। पंजीकृत किसान अपनी सुविधा से किसी भी केंद्र पर अपना निःशुल्क स्टॉल बुक करा कर अपनी उपज विक्रय कर सकेंगे। गेहूं उपार्जन 2600 रुपये प्रति क्विंटल के मान से (इसमें समर्थन मूल्य बोनस सम्मिलित है) पर की जायेगी।

कलेक्टर आशीष सिंह के विशेष निर्देश है कि किसानों को भुगतान में किसी प्रकार का विलंब ना हो। खरीदी तौल होने के उपरांत तत्काल समिति प्रबंधक ऑपरेटर बिल बनायें। उसके बाद उसी समय ऑपरेटर द्वारा रेडी टू ट्रांसपोर्ट किया जाए। हैंडलिंग चालान या ट्रांसपोर्ट चालन बनाया जाए एवं समस्त प्रक्रिया उसी दिन पूर्ण कर स्वीकृति पत्रक बनाने की कार्रवाई नागरिक आपूर्ति नियम वेयर हाउस कॉरपोरेशन द्वारा की जाये, किसानों को भुगतान की कार्रवाई अतिशीघ्र हो सकें।

जिला उपार्जन समिति द्वारा फील्ड में किसानों को पर्याप्त बैठने व्यवस्था, छाया, पेयजल, साफ-सफाई हेतु पंख छलने, क्लीनिंग मशीन, हमाल तथा तौल के लिए पर्याप्त तौल कांटे आदि सुविधा/ व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाये। किसानों का भौतिक सत्यापन जिला स्तर से करने के साथ-साथ सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि नोडल अधिकारी जो केंद्र पर बनाए गए हैं, उनसे केन्द्रों पर आवश्यक सुविधाओं का उपलब्ध सामग्री व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन तीन दिवस में पूर्ण करा कर पालन प्रतिवेदन जिला समिति को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

गेहूं खरीदने के लिए कंट्रोल रूम आईपीसी बैंक इंदौर में बनाया गया है, जिसके नोडल महाप्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के श्री आलोक जैन को बनाया गया है तथा उनके साथ एक विशेष दल लगाया गया है। वे किसानों की समस्याओं को कंट्रोल रूम 07312533200 पर प्राप्त कर शिकायत का उचित निराकरण समय सीमा में करायेंगे। गेहूं उपार्जन पंजीकृत किसानों से ही किया जाएगा। जिले में कुल 31 हजार 280 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। किसानों के पंजीयन 31 मार्च तक किए जाएंगे। किसानों से आग्रह किया गया है कि किसान समय-सीमा में अपना पंजीयन कराये ताकि उनको गेहूं बिक्री करने में कोई परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

ये भी पढ़े- MP News: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी, कैसे किसानों के खाते में आएगा फसल का पैसा, जानिए

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+