Shivpuri News: 3 साल के बच्चे की आंख में हो रहा था असहनीय दर्द, डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके निकाला जिंदा कीड़ा
Shivpuri News:
Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने एक मासूम बच्चे की जिंदगी बचा ली। बच्चे की आंख में एक कीड़ा घुस गया था। बच्चे की आंख के आंसू के नाली को कीड़ा काट दिया था। इसके चलते आंख में सूजन आ गया था। ज्यादा दर्द बढ़ने पर बच्चों को शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लगभग 15 मिनट के सर्जरी के बाद कीड़े को बाहर निकल गया। हैरानी की बात यह रही कि आंख में घुसा कीड़ा जिंदा बाहर निकला।
पूरा मामला जिले के पवा बसई गांव का है। यहां रहने वाले वीरेंद्र आदिवासी का 3 वर्षीय बेटा कुलदीप की आंख में रात में सोते समय कहीं से एक छोटा सा कीड़ा जा घुसा। बच्चे को जब दर्द हुआ रो-रोकर बुरा हाल हो गया। तब मां-बाप उसे सरकारी अस्पताल शिवपुरी लाए।

डॉक्टर गिरीश चतुर्वेदी के जानकारी अनुसार उनके डॉक्टरी समय में यह पहले केस है। जिसमें किसी मरीज की आंख में घुसा कीड़ा जिंदा निकला हो। आंख में कीड़ा आंसू की नली में छेद करके अंदर चला गया था। कीड़ा बार-बार बच्चे की आंख में छेद करने की कोशिश कर रहा था। जिससे आंख से खून भी निकलने लगा था।
डॉक्टर के अनुसार बच्चे की आंख से कीड़ा निकालने के लिए छोटी सी सर्जरी करनी पड़ी। 15 मिनट सर्जरी में समय लगा। अब बच्चे की आंख बिल्कुल ठीक हो जाएगी। सर्जरी के बाद कुछ दवाइयां दी गई हैं। जल्द ही फायदा मिल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications