'मंदिरों पर लगे लाउडस्पीकर से डिस्टरबेंस’, कौन है धार्मिक मसलों पर खूब टिप्पणी करने वाली IAS शैलबाला मार्टिन
IAS Shailbala Martin Profile: मध्य प्रदेश की चर्चित आईएएस अधिकारी शैलबाला मार्टिन एक बार फिर सुर्खियों में है। 'मंदिर पर लाउस्पीकर' को लेकर उनकी एक टिप्पणी को लेकर घमासान मचा हुआ है। आइए आपको बताते हैं कि हमेशा चर्चा में रहने वाली आईएएस अधिकारी शैलबाला मार्टिन कौन हैं।
ऐसा नहीं है कि मार्टिन ने पहली बार धार्मिक मसलों पर कुछ कहा है। कांवड़ यात्रा हो या करवा चौथ, वह अक्सर धार्मिक मुद्दों पर टिप्पणी करती हैं तो कई बार राजनीतिक मसलों पर राय जाहिर करने से पीछे नहीं हटती है।

दरअसल, शैलबाला मार्टिन पहले मध्य प्रदेश राज्य सेवा की अधिकारी थी। तेज तर्रार छवि की वजह से वह 2009 में प्रमोशन पाकर भारतीय प्रशासनिक सेवा की अफसर बन गई है। शैलबाला मार्टिन 2009 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। मध्य प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर उनकी पोस्टिंग होती रहती है। अभी वल्लभ भवन स्थित सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थाए है।
लाउडस्पीकर को लेकर सवाल
शैलबाला मार्टिन की मध्य प्रदेश में एक अलग पहचान रही है। वह हर सामाजिक मुद्दे पर बात रखनी है। किसी ने ट्विटर (एक्स) पर मस्जिद से आने वाली आवाज को लेकर पोस्ट किया था। इस पर उन्होंने एक्स पर रिप्लाई किया कि मंदिरों में लगे लाउडस्पीर की आवाज से डिस्टर्बेंस नहीं होता है क्या? इसी सवाल पर विवाद बढ़ गया। भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि अगर डिस्टर्बेंस है तो वह इसका प्रमाण दे।
दो बच्चों के पिता से लव मैरिज शादी
आईएएस अफसर शैलबाला मार्टिन की सबसे ज्यादा चर्चा शादी की वजह से हुई थी। 56 की उम्र में उन्हें मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार राकेश पाठक को दिल दे बैठी थी। इसके बाद 57 साल की उम्र में शैलबाला मार्टिन ने विवाह कर लिया। उस समय राकेश पाठक की उम्र 58 साल थी। अब दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। राकेश पाठक की यह दूसरी शादी थी। वहीं, शैलबाला मार्टिन 57 साल की उम्र तक अविवाहित थीं। दोनों ने अपने रिश्ते की जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट के जरिए दी थी।
कहां की रहने वाली है शैलबाला मार्टिन
शैलबाला मार्टिन मूल रूप से झाबुआ के निवासी है। उनका जन्म 9 अप्रैल 1965 को हुआ है। वह मध्य प्रदेश सरकार में कई अहम जिम्मेदारियों को निभाई हैं। इसके साथ ही निवाड़ी जिले में कलेक्टर भी रही हैं। शैलबाला मार्टिन ने इंदौर के होल्कर साइंस कॉलेज से पढ़ाई की है। साथ ही उन्होंने मास्टर ऑफ आर्ट्स में एमए किया है।
इन धर्मगुरुओं पर उठा चुकी हैं सवाल
आईएएस अफसर शैलबाला मार्टिन हर मुद्दे पर बेबाकी से बात रखने के लिए जानी जाती हैं। 2023 में जबलपुर में ईसाई धर्मगुरुओं के यहां छापे पड़े थे। इस पर शैलबाला मार्टिन ने लिखा था कि सफेद चोंगा पहनने वाले धर्म गुरुओं ने चर्च को डाकुओं की छिपने की जगह बना दिया है। ईसाइयों जागो। धर्म के नाम पर धंधा करने वाले ऐसे लोगों को पहचानो। ईसा मसीह के नाम पर ये लोग अपनी दुकानें चला रहे हैं।
धार्मिक, सामाजिक या फिर राजनीतिक मुद्दों पर वह अक्सर पोस्ट करती हैं। 20 अक्टूबर को ही उन्होंने करवा चौथ को लेकर एक टिप्पणी की। एक यूजर ने लिखा, 'चंदा मामा वही हैं जिनका इंतजार ईद पर भी करा जाता हैं और करवा चौथ पर भी।' इस पर उन्होंने लिखा, 'व्रत तोड़ने देंगे या लाठियां लेकर चंद्र दर्शन/पूजा रोक दी जाएगी?'
इस साल जुलाई में कुछ कांवड़ियों ने सहरानपुर में कांवड़ खंडित होने पर बाइक में तोड़फोड़ की तो इसका वीडियो साझा करते हुए मार्टिन ने लिखा, 'कांवड़ यात्रा के लिए एक डेडीकेटेड कॉरिडोर होना चाहिए।' एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा था, 'बिल्कुल बहिष्कार कीजिए।












Click it and Unblock the Notifications