MP: ज‍िपं सदस्‍य बोला-मुझे जान का खतरा, वे क‍िडनैप कर लेंगे, कलेक्‍टर ने पुल‍िस के साथ घर पहुंचाया

सागर, 15 जुलाई। मप्र के छतरपुर कलेक्‍टोरेट में शुक्रवार को अजीबो-गरीब स्‍थ‍ित‍ि बन गई। एक ज‍िला पंचायत सदस्‍य जो द‍िव्‍यांग था, जीत का प्रमाण-पत्र लेते ही कलेक्‍टोरेट में ही बैठकर रह गया। उसने कलेक्‍टर को बताया कि बाहर न‍िकलते ही उसे जान का खतरा है, ज‍िपं अध्‍यक्ष के ल‍िए उसका अपहरण किया जा सकता है। कुछ लोगों की गाड‍ियां उसके पीछे घूम रही हैं। वह कई घंटे कलेक्‍टोरेट से बाहर नहीं न‍िकला। आख‍िर में पुल‍िस सुरक्षा में, पुल‍िस वाहन में उसे घर पहुंचाया गया।

पुल‍िस सुरक्षा में ज‍िपं सदस्‍य

छतरपुर ज‍िला पंचायत के गुलगंज वार्ड क्रमांक 18 से जीते मनोज ने शुक्रवार को कलेक्‍टर से जैसे ही जीत का प्रमाण-पत्र ल‍िया तो वहीं बैठकर रह गए। मनोज काफी भयभीत नजर आ रहे थे। वे दोनों पैरों से द‍िव्‍यांग हैं। उन्‍होंने कलेक्‍टर को बताया कि मेरी जान को खतरा है, कुछ लोग लगातार मेरा पीछा कर रहे हैं। ज‍िला पंचायत अध्‍यक्ष के चुनाव के ल‍िए बाडाबंदी के चलते उनका अपहरण किया जा सकता है। काफी समझाने के बाद भी वह नहीं माना तो कुछ घंटों बाद उसे व्‍हील चेयर पर बैठाकर पुल‍िस अभ‍िरक्षा में घर पहुंचाया गया। पुल‍िसकर्म‍ियों ने खुद व्‍हीलचेयर खींचकर उसे कार तक पहुंचाया और गोद में उठाकर कार में बैठाया, उसके बताए स्‍थान पर पहुंचाया गया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+