Dewas News: देवास में गैंगवार, बीच चौराहे पर युवक को मारी गोली, मौत
मध्य प्रदेश के देवास में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुछ लोगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक अपने भाई से जेल में मुलाकात कर दोस्तों के साथ घर जा रहा था, तभी अचानक जवाहर नगर के पास कुछ लोगों ने युवक को रोका और सीने में गोली मार दी।
घटनाक्रम के बाद युवक के दोस्त युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं इसके बाद संस्था राम राम के सदस्य निजी अस्पताल पहुंचे, और जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं संस्था राम राम के सदस्यों ने सड़क पर चक्कर जाम कर जमकर नारेबाजी भी की है।

घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, और मामले की जांच शुरू की है, जहां पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के साथी ने बताया कि, वह मृतक के भाई से मुलाकात कर घर जा रहे थे, तभी अचानक उनकी कर को कुछ लोगों ने जवाहर नगर के पास रोका, जैसे ही मृतक कार से बाहर निकला, वैसे ही मृतक के सीने में आरोपियों ने गोली मार दी, जिसके चलते कार में मौजूद मृतक के साथी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, एक जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
मृतक के साथी ने बताया कि, पूर्व में भी पुलिस को लगातार धमकियां मिलने की सूचना दी थी। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। वहीं जब मृतक के साथी उसके भाई से मिलने जेल गए, तो कुछ लोगों ने वहां भी धमकियां दी, जिसके बाद सभी घर की ओर वापस लौटने लगे थे, तभी अचानक जवाहर नगर के पास कुछ लोगों ने कार को रोका, वहीं कार के रुकते ही मृतक सबसे पहले बाहर निकला, जहां मृतक के बाहर निकलते ही आरोपियों ने उसे गोली मार दी। वहीं इसके बाद आनन -फानन में मृतक को अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, जहां पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
ये भी पढ़े- Indore News: प्रेमिका के साथ रहने गया पति, पड़ोसी की शर्मनाक हरकत से परेशान महिला ने जान दी












Click it and Unblock the Notifications