Gwalior News: किसी और से बात करती है पत्नी, शक में पति ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हत्या का मामला सामने आया है, जहां पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पति अपनी पत्नी पर शक करता था। इसी के चलते पति और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते थे, जहां यह विवाद बढ़ने पर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया, और फिल्म दृश्यम की तर्ज पर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की है।
पत्नी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की तब पुलिस ने सख्ती के साथ पति से पूछताछ की, जिसके बाद पति टूट गया, और उसने पत्नी की हत्या कर शव को फिल्म दृश्यम की तर्ज पर कुएं के पास दफनाने की बात स्वीकार की है। इधर, पुलिस पति से पूछताछ कर रही है।

पुलिस पूछताछ में पति ने बताया कि, शादी के 18 साल बीत जाने के बाद पत्नी ने उसे धोखा दिया है, जहां पत्नी अक्सर किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात किया करती थी। इतना ही नहीं पत्नी उसे समय नहीं देती थी, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी तरह के एक विवाद में पति ने गुस्से में पत्नी का गला दबा दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई, जिस वक्त पति ने वारदात को अंजाम दिया, उस वक्त घर पर कोई नहीं था। दोनों बच्चे नाना जी के घर गए हुए थे, घटनाक्रम के बाद पति ने परिजनों की मदद से शव को खेत में कुएं के पास दफना दिया, जिसमें उसकी मदद परिजनों ने की थी पुलिस ने परिजनों को भी आरोपी बनाया है।
पति ने बताया की, पत्नी काम का बहाना कर शहर में रहती थी, जहां उसके साथ दोनों बच्चे भी रहते थे। इस दौरान उसका किसी और व्यक्ति के साथ अफेयर हो गया, जहां दोनों के बीच अक्सर बातें हुआ करती थी। पत्नी मुझ पर गुस्सा करती थी, और अन्य व्यक्ति से हंसकर बातें करती थी, जो बुरी लगती थी। वहीं एक बार जब उसे टोका तो उसने विवाद किया, जहां विवाद में उसने मुझे चांटे मारे जिसके बाद मैंने उसका गला दबा दिया, और उसकी मौत हो गई। वहीं फिर पूरे मामले से बचने के लिए शव को कुएं के पास ले जाकर दफना दिया।
ये भी पढ़े- Indore News: रिक्शेवाले की पत्नी से हुआ प्यार, पाने की चाहत में कर दिया इंजेक्शन कांड, आरोपी गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications