MP News: मध्य प्रदेश में सीएम बनने की रेस जारी, शिवराज का नाम सबसे आगे, लेकिन संगठन चौंका सकता है

MP CM News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम सामने आ चुके हैं जहां भाजपा ने बंपर जीत हासिल की है, लेकिन अब सीएम कौन होगा? इसे लेकर लगातार सस्पेंस जारी है। विधायकों की पसंद की बात करें तो अभी भी मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सबसे आगे बने हुए। लेकिन संगठन प्रदेश को नया चेहरा दे सकता है।

बता दे भाजपा की संसदीय दल की बैठक दिल्ली में जारी है। जिसमें गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा सहित कई दिग्गज बैठक में मौजूद है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पार्टी नए शहरों को कमान सौंप सकती है।

Discussion on MP Chief Minister Shivraj Singh Chauhan, VD Sharma Prahlad Patel Kailash Vijayvargiya

मध्य प्रदेश की बात की जाए तो यहां पर अभी भी विधायकों के बीच पहली पसंद शिवराज सिंह चौहान बने हुए हैं। हालांकि शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा मीडिया के सामने आकर कह चुके हैं कि वह सीएम की रेस में नहीं है, लेकिन उनके नाम पर बैठक में लंबी चर्चा हो रही है।

क्या भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बनेंगे सीएम

क्या मध्य प्रदेश के अगले सीएम होंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ? इस सवाल को लेकर मध्य प्रदेश में चर्चाओं का बाजार गर्म है। दरअसल, जब से चुनाव परिणाम सामने आए है, तब से लगातार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय नेतृत्व से संपर्क में है। सोमवार को उन्होंने दिल्ली में जाकर गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा संगठन के तमाम वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद से ही उनके नाम पर प्रदेश में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

इसके पीछे एक और बड़ी वजह यह है कि जब वीडी शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, तब भी यह नाम बीजेपी संगठन और नेताओं के लिए चौंकाने वाला था। दूसरी बड़ी वजह यह है कि जब से बीडी शर्मा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं, तब से लगातार भाजपा को मिल रहे जन समर्थन में इजाफा हुआ है और संगठन को भी मजबूती मिली है। चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी की सभा में भी वीडी शर्मा उनके करीब नजर आए।

शिवराज सिंह चौहान सबसे प्रबल दावेदार

दिल्ली में हो रही बैठक में आज सीएम पद को लेकर फैसला होगा। इनमें सबसे प्रबल दावेदार शिवराज सिंह चौहान माने जा रहे हैं। इसके अलावा कैलाश विजयवर्गी और प्रहलाद पटेल के नाम को लकेर भी सहमति बन सकती है। दरअसल, मालवा निमाड़ क्षेत्र में कैलाश विजयवर्गीय के चुनावी मैदान में उतरने से भाजपा को काफी फायदा हुआ है। महाकौशल क्षेत्र के नरसिंहपुर, गाडरवारा और जबलपुर संभाग में भी बीजेपी को पिछली बार की तुलना में इस बार अच्छी बढ़त मिली है। इसे भी ध्यान में रखते हुए सीएम का ऐलान संगठन कर सकता है। इसके अलावा ग्वालियर चंबल क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर के नाम पर भी चर्चाएं हो सकती है, क्योंकि यहां पर भी भाजपा को पिछली बार की तुलना में अच्छी बढ़त मिली है।

230 विधानसभा सीटों में से इस बार बीजेपी को 163 सीटों पर मिली बंपर जीत

बता दे इस बार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा को 230 विधानसभा सीटों में से 163 सीटों पर जीत हासिल हुई। वहीं कांग्रेस के खाते में महज 66 सीटें ही गई। जबकि एक सीट भारत आदिवासी पार्टी के खाते में गई है। यानि पिछली बार की तुलना में इस बार कांग्रेस को 48 सीटों का नुकसान हुआ है। क्योंकि कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में 114 सीटों पर जीत हासिल की थी और सबसे बड़ा दल बनी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+