VIDEO: ताश के पत्तों की तरह ढही दो मंजिला इमारत
शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक पुरानी दो मंजिला इमारत बुधवार को भरभरा कर गिर गई। ये इमारत इस तरह से गिरी जैसे किसी बच्चे ने अपना मिट्टी का घर गिरा दिया हो। आसपास के लोगों ने बताया कि बिल्डिंग काफी पुरानी थी और खस्ता हालत में थी। इस बिल्डिंग के पास ही निर्माण कार्य भी चल रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक ही इमारत भरभरा कर ढह जा रही है। इमारत के गिरने के अलावा इससे जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications