MP News: लोकसभा चुनाव 2024 में सिंधिया के खिलाफ लड़ने को तैयार पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पार्टी पर छोड़ निर्णय
MP news: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, जिन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार किया था, अब यह कह रहे हैं कि वे पार्टी की मांग पर गुना सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने सोमवार को गुना में गुना और बमोरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लिया।
बैठक के दौरान, एक कार्यकर्ता ने दिग्विजय सिंह से गुना सीट से चुनाव लड़ने की सुझाव दी। उसका जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, "मुझे राजगढ़ से क्यों भगाना चाहते हो। मैं वही करूंगा जो मुझे पार्टी कहेगी।"

जब उनसे पूछा गया कि भाजपा गुना लोकसभा सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया को उतारती है तो वह यहां से चुनाव लड़ेंगे या नहीं, तो उन्होंने कहा कि वही करेंगे जो पार्टी कहेगी।
उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा और गुना सीट के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार की तलाश की गई। इस बीच, किसी कार्यकर्ता ने कहा कि गुना से वे ही चुनाव लड़ें, जिसका समर्थन पार्टी करेगी। इस पर दिग्विजय सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि मुझे राजगढ़ से क्यों भगा रहे हो।
गुना की बैठक में पूर्व सीएम ने भोपाल में हो रही कांग्रेस की बैठक में कमलनाथ के भाषण को लाइव सुनाया और इसके बाद नेताओं के साथ वन टू वन चर्चा की।
बता दे 2019 के लोकसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह को भोपाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की संसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने चुनाव हार दिया था। प्रज्ञा सिंह ने दिग्विजय को करीब 364822 वोटो के अंतर से चुनाव हार दिया था। लेकिन जानकारों की माने तो दिग्विजय भोपाल से चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे फिर भी पार्टी के कहने पर उन्होंने चुनाव लड़ा।
मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार काशीनाथ शर्मा बताते हैं कि कमलनाथ लगातार 2019 के लोकसभा चुनाव में भोपाल से दिग्विजय सिंह के चुनाव लड़ने का ऐलान कर रहे थे, लेकिन एक खांटी नेता की तरह उनकी इस चाल को भांपते हुए वे बहुत होशियारी से बात को टाल जाते थे। माना जा रहा था कि दिग्विजय जीते तो कांग्रेस की केंद्रीय राजनीति में उनका रुतबा बढ़ेगा। इससे कमलनाथ को दोनों स्थितियों में फायदा होना था। दिग्गी जीते तो दिल्ली जाएंगे और हारे तो चुपचाप घर बैठेंगे। आखिरकार दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा बिछाए चक्रव्यूह में फंस गए।












Click it and Unblock the Notifications