Rajgarh Seat: राजगढ़ में हार की ओर बढ़ रहे दिग्विजय सिंह, करीब 50 हजार वोटों से भाजपा के रोडमल नागर से पीछे
Rajgarh Loksabha Seat result: मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से हाई प्रोफाइल सीट राजगढ़ पर सबकी निगाहें जमी हुई हैं। इस सीट पर कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं भाजपा ने रोडमल नागर को चुनावी मैदान में उतारा है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि दिग्विजय सिंह हार की तरफ बढ़ रही हैं। वह करीब 35 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।
इस समय राजगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार करीब 50284 हजार वोटों से पीछे चल रहे है। अभी तक भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार रोडमल नागर को 321609 वोट तो कांग्रस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को 271325 वोट मिले हैं। तो वहीं मतगणना स्थल पर कई बार विवाद की खबरें भी सामने आई हैं। यहां कुछ समय के लिए मतगणना भी रोकी गई थी।

राजगढ़ लोकसभा सीट पर इस बार तीसरे चरण यानी 7 मई को मतदान हुआ था। इस लोकसभा सीट पर कुल 16 लाख 94 हजार 329 वोटर हैं। जिसमें से पुरुष 8 लाख 8 हजार 1044 हैं और महिला मतदाता 8 लाख 13 हजार 259 है। यहां 76.04 फीसदी वोट डाले गए जबकि 2019 के चुनाव में 74.42 फीसदी मतदान हुआ था।
2019 का कैसा था चुनाव
इस सीट पर बीजेपी के रोडमल नागर ने 2019 के चुनाव में कांग्रेस की मोना सुस्तानी को चार लाख 31 हजार से ज्यादा वोटो के अंतर से हराया था। इससे पहले 2014 के चुनाव में भी नागर ने कांग्रेस के नारायण सिंह अंलाबे को दो लाख 28 हजार से ज्यादा वोटो से हराया था। संसदीय क्षेत्र में खासी पकड़ बना चुके रोडमल नागर का मुकाबला इस बार पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार दिग्विजय सिंह से हैं।
दिग्विजय सिंह 77 साल के हो चुके
दिग्विजय सिंह के आगे चुनाव न लड़ने की मुख्य वजह यह है कि वे अब 77 साल के हो चुके हैं। यही वजह है कि वे अपनी उम्र को देखते हुए आगे चुनाव न लड़ने के मूड में हैं। उन्होंने कुछ समय पहले खुद ही कहा था कि अब उम्र हो चुकी है। इसलिए यह उनका आखिरी चुनाव होगा। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि जनता उनका और कांग्रेस का समर्थन करेगी, और 33 साल बाद वापस लौटे अपने पुराने किले पर दिग्विजय सिंह को एक बार फिर जीत हाथ लग सकती हैं।बहरहाल देखना होगा कि जनता का क्या फैसला रहता है।












Click it and Unblock the Notifications