कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन का जायजा लेने साइकिल से ही निकल पड़े DIG, देखिए वीडियो

छतरपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों के लिए देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी। जिसके बाद से पुलिस और जिला प्रशासन लॉकडाउन के नियमों का पालन करवाने में जुटा हुआ है। वहीं, मध्य प्रदेश में छतरपुर रेंज के डीआईजी लॉकडाउन में कानून व्यवस्था को सही बनाए रखने के लिए दिन-रात काम में जुटे हुए हैं। बुधवार देर रात उन्होंने 23 किलोमीटर साइकिल चलाकर क्षेत्र का निरीक्षण किया। वहीं, दूसरी ओर डीआईजी विवेक राज सिंह का साइकिल द्वारा निरीक्षण करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी हर तरफ चर्चा है।

Coronavirus Lockdown: DIG Vivek Raj Singh carried out inspection in Chhatarpur area on a cycle to check preparedness of police

डीआईजी विवेक राज सिंह साइकिल चलाते हुए बुधवार शाम पौने 8 बजे नौगांव पहुंचे। इस दौरान डीआईजी विवेक राज सिंह ने प्वाइंट टू प्वाइंट पुलिस की व्यवस्था का निरीक्षण किया। बता दें, साइकिल से निरीक्षण करने का उद्देश्य यह था कि किसी भी अधिकारी को उनके आने की खबर न लग सके और उनको सही स्थिति का पता लग सके। इसी वजह से डीआईजी ने 23 किलोमीटर की यात्रा साइकिल से की। डीआईजी को लॉकडाउन के दौरान पुलिस व्यवस्था अच्छी मिली। वहीं नौगांव तक साइकिल से निरीक्षण के बाद डीआईजी वापस छतरपुर लौटे और लोगों से भी कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए घरों से न निकलने की अपील की।

मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हम कार के अंदर बैठकर निकलते हैं, न तो हम लोगों को देख पाते हैं, न उनसे मुलाकात कर पाते हैं और न ही हमें अपने जवानों की ड्यूटी के बारे में पता चल पाता है। इसके लिए मैंने साइकिल से नौगांव आने आने का निर्णय लिया, करीब 6.55 बजे मैं छतरपुर से साइकिल पर सवार होकर निकला, रास्ते में दोनों ओर बाहर बैठे मिले लोगों को या टहल रहे लोगों को रुक कर समझाया। अपने जवानों को ड्यूटी करते देखा।

Coronavirus Lockdown: DIG Vivek Raj Singh carried out inspection in Chhatarpur area on a cycle to check preparedness of police

लोगों ने महामारी नहीं देखी, इसलिए हल्के से ले रहे: डीआईजी
डीआईजी विवेक राज सिंह ने कहा कि लोगों ने अभी तक महामारी नहीं देखी थी। इसलिए वह इन कोरोना महामारी को हल्के से ले रहे हैं। लेकिन मुझे जो भी मिला, उससे कहा कि आप इसे हल्के में न लें। लॉकडाउन का पालन करें, घरों में रहें, खुद को बचाएं और परिवार को बचाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+