डीआईजी त‍िरंगा लेकर साइकल पर न‍िकले , लोगों में देशप्रेम की अलख जगा रहे

सागर, 7 अगस्‍त। संभाग के डीआईजी व‍िवेकराज कुकरेले आजादी के अमृत महोत्‍सव और राष्‍ट्रध्‍वज के प्रत‍ि लोगों में अलख जगाने के ल‍िए कुछ अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। पन्‍ना ज‍िले में वे युवाओं के साथ साइकल पर तिरंगा यात्रा लेकर न‍िकले।

त‍िरंगे के प्रत‍ि अलख जगाने डीआईजी साइकल यात्रा पर न‍िकले

डीआईजी व‍िवेकराज कुकरेले अपनी फ‍िटनेस और साइकल पर चलने के ल‍िए पहचाने जाते हैं। त‍िरंगा यात्रा के ल‍िए भी उन्‍होंने नवाचार किया और साइकल पर त‍िरंगा लेकर वे पन्‍ना ज‍िले में सडकों पर निकल पडे। उनके साथ युवाओं की पूरी टीम साइकल और मोटर साइकल पर त‍िरंगा झंडा लेकर चल रही थी। रास्‍ते पर देश भक्‍त‍ि को लेकर नारे लगाते रहे। डीआईजी कुकरेले खुद युवाओं का उत्‍साहवर्धन करते नजर आ रहे थे।

त‍िरंगा यात्रा

बच्‍चों को त‍िरंंगे, राष्‍ट्र के प्रत‍ि सीख दें
डीआईजी व‍िवेकराज कुकरेले ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्‍सव देशभर में मनाया जा रहा है। इसके तहत घर-घर झंडा अभ‍ियान चलाया जा रहा है। पन्‍ना ज‍िले में साइकल त‍िरंगा यात्रा न‍िकाली है, ताक‍ि लोग राष्‍ट्रध्‍वज व राष्‍ट्र के प्रत‍ि जागरुक हों। हर एक बच्‍चे को सकारात्‍मक सीख दें कि वह जीवन में राष्‍ट्र के प्रत‍ि समर्प‍ित रहें। पर्यावरण के प्रत‍ि जागरुक हों। सभी 13 से 15 अगस्‍त तक अपने-अपे घरों में राष्‍ट्रध्‍वज फहराएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+