MP वालों के लिए अयोध्या के साथ-साथ इन देवस्थानों में बनेगी धर्मशाला, तैयारी पूरी

अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो चुका है, जहां राम लला के दर्शन के लिए मध्यप्रदेश से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। वहीं मोहन कैबिनेट भी अपने परिवार के साथ राम लला के दर्शन करने पहुंची है। इधर, अयोध्या प्रस्थान करने से पहले हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मोहन कैबिनेट ने हरी झंडी दिखाई तो वहीं अयोध्या में मध्यप्रदेश से जाने वाले दर्शनार्थियों के रूकने के लिए भव्य धर्मशाला का निर्माण करने पर भी बात हुई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे मातरम के सामूहिक गान के साथ आरंभ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक से पहले संबोधन में कहा कि, मंत्री परिषद के सदस्यों का भगवान श्री राम के दर्शन के लिए शासकीय रूप से अयोध्या जाना ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अवसर है, यह यात्रा भगवान श्री राम के प्रति आदर का प्रकृटिकरण है। उन्होंने इस शुभ घड़ी के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Indore

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, अयोध्या यात्रा के बाद देवस्थानों के संबंध में लिए गए निर्णय और संकल्पों के क्रियान्वयन में राज्य शासन तेजी से आगे बढ़ेगा। अयोध्या धाम में राज्य सरकार धर्मशाला विकसित करेगी। प्रदेश के अंदर और बाहर स्थित प्रमुख देवस्थानों में भी राज्य सरकार द्वारा धर्मशालाएं विकसित करने की दिशा में पहल की जाएगी। अन्य राज्य सरकारों को मध्य प्रदेश स्थित देवालयों में अपने राज्य की तरफ से धर्मशालाएं विकसित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के इस प्रस्ताव का मंत्री परिषद के सदस्यों ने मेजें थपथपाकर स्वागत किया।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो अयोध्या प्रस्थान करने से पहले हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मोहन कैबिनेट ने हरी झंडी दिखाई तो वहीं अयोध्या में मध्यप्रदेश से जाने वाले दर्शनार्थियों के रूकने के लिए भव्य धर्मशाला का निर्माण करने पर भी बात हुई है।

ये भी पढ़े- PM MODI की राम-राम लेकर लाभार्थियों तक पहुंचे BJP कार्यकर्ता, जनता का मांगा साथ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+