दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने पर DG ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल होने के बाद सस्पेंड

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के पुलिस महकमे से हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां पर स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा। परिवार वालों के मुताबिक पत्नी की गलती सिर्फ इतनी ही थी कि उन्होंने किसी दूसरी महिला के साथ पुरुषोत्तम शर्मा को पकड़ लिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही मामले की शिकायत मध्य प्रदेश के गृहमंत्री से की गई, जिसके बाद डीजी पुरुषोत्तम को सरकार ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

Recommended Video

    MP : पत्नी को पीटने वाले Special DG पर एक्शन, पद छिना, वीडियो हुआ था वायरल | वनइंडिया हिंदी
    पुलिसकर्मी करते रहे बीच-बचाव

    पुलिसकर्मी करते रहे बीच-बचाव

    जानकारी के मुताबिक डीजी पुरुषोत्तम शर्मा का किसी दूसरी महिला से संबंध था। इसी को लेकर जब पत्नी ने सवाल-जवाब किया तो उनमें विवाद शुरू हो गया। इस बीच उन्होंने अपनी पत्नी को मारना शुरू कर दिया। वहां पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन डीजी नहीं रुके। इसके साथ ही वो पत्नी को गालियां भी दे रहे थे। उनकी पत्नी भी लगातार अपना बचाव कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने भी वहां पर रखी कैंची से पुरुषोत्तम शर्मा पर वार कर दिया।

    बेटे ने की कार्रवाई की मांग

    बेटे ने की कार्रवाई की मांग

    घटना के बाद खुद डीजी के बेटे ने इसकी शिकायत सीएम और गृहमंत्री से की। साथ ही पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शुरू में पुलिस महकमे के अधिकारी और गृहमंत्री इस मामले में चुप्पी साधे हुए थे। सोमवार सुबह जब गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा से इस बारे में सवाल पूछा गया तो वो ज्यादा ना बोलते हुए आगे बढ़ गए। बाद में मध्य प्रदेश सरकार ने डीजी पुरुषोत्तम को सस्पेंड कर दिया। साथ ही कार्रवाई के आदेश भी दिए हैं।

    पहले भी विवादों में आया था नाम

    पहले भी विवादों में आया था नाम

    वैसे ये कोई पहला मामला नहीं है जब डीजी साहब का नाम विवादों में आया है। इससे पहले जब वो एसटीएफ के डीजी थे, तो हनीट्रैप कांड में उनका नाम उछाला गया था। इस दौरान उनकी डीजीपी से जमकर टकरार भी हुई थी। बाद में कमलनाथ सरकार बीच में आई और उन्हें डीजी एसटीएफ के पद से हटा दिया था। अब पत्नी को पीटने और धमकी देने के बाद उनका नाम फिर विवादों में आ गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+