पत्नी को बेरहमी से पीटने वाले मध्य प्रदेश के डीजी बोले- 'ये पारिवारिक विवाद है, अपराध नहीं'

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के डीजी पुरुषोत्तम शर्मा एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार उनकी ही पत्नी ने उनपर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही मध्य प्रदेश सरकार से इसकी शिकायत भी की है। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी पत्नी को बेरहमी से पीट रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एमपी सरकार ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। जिसके बाद अब पुरुषोत्तम शर्मा ने इस मामले में सफाई दी है।

Recommended Video

    MP : पत्नी को पीटने वाले Special DG पर एक्शन, पद छिना, वीडियो हुआ था वायरल | वनइंडिया हिंदी
    bhopal

    मीडिया से बात करते हुए डीजी पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि हमारी शादी को 32 साल हो चुके हैं। 2008 में मेरी पत्नी ने मेरे खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन बात ये है कि वो 2008 से मेरे घर में ही रह रही हैं। साथ ही सभी सुविधाओं का आनंद भी वो उठा रही हैं। शर्मा के मुताबिक उनकी पत्नी ने उन्हीं के खर्चे पर कई विदेश यात्राएं भी की। अगर उनका स्वभाव गलत था, तो उन्हें पहले मामले की शिकायत करनी चाहिए थी। ये पारिवारिक विवाद है, अपराध नहीं। उन्होंने कहा कि मैं न तो हिंसक व्यक्ति हूं और न ही अपराधी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुझे इससे गुजरना पड़ा। मेरी पत्नी ने मुझे घेर लिया और घर में कैमरे लगा दिए।

    वहीं पत्नी और बेटे के आरोप के मुताबिक डीजी पुरुषोत्तम शर्मा का किसी दूसरी महिला से संबंध था। इसी को लेकर जब पत्नी ने सवाल-जवाब किया तो उनमें विवाद शुरू हो गया। इस बीच उन्होंने अपनी पत्नी को मारना शुरू कर दिया। वहां पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन डीजी नहीं रुके। इसके साथ ही वो पत्नी को गालियां भी दे रहे थे। इस बीच पत्नी ने अपने बचाव में उन्हें कैंची से मार दिया। डीजी ने उन्हें धमकी दी थी कि वो जाकर जिस थाने में चाहें मुकदमा दर्ज करवा लें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+