MP के इस शहर में डेंगू का कहर, पॉजिटिव मरीजों की संख्या ने चौंकाया
ग्वालियर शहर में डेंगू नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया एवं नगर निगम की संयुक्त टीमो द्वारा डेंगू एवं मच्छरजनित अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
संयुक्त टीमों द्वारा घर-घर जाकर मच्छरों के लार्वा नष्ट कराए जा रहे हैं। डेंगू नियंत्रण के लिए प्रभावित क्षेत्र में दवा का छिड़काव तथा नगर निगम के सहयोग से फागिंग की कार्यवाही विशेष रूप से की गई।

प्रभारी कलेक्टर विवेक कुमार ने निर्देश दिए हैं कि, जिस क्षेत्र में डेंगू के मरीज पाए गए हैं वहाँ के 400 मीटर के दायरे में लार्वा व मच्छरों के खात्मे के लिये विशेष कदम उठाए जाएँ, इसमें कोई ढ़िलाई न हो।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनोद कुमार दोनेरिया ने बताया कि सर्वे टीम द्वारा बुधवार को कुल 4231 घरों का सर्वे किया गया जिनमें 388 घरो में पाये गये लार्वा को नष्ट कराया गया। जनवरी से अभी तक कुल 419313 घरों का सर्वे किया गया, जिनमें 13789 घरो में पाये गये लार्वा को नष्ट कराया गया है।
उन्होंने बताया कि, नियमित सर्वे कर डेंगू प्रभावित क्षेत्र में जाकर सर्वे तथा दवा का छिड़काव कर रहे हैं, और लोगों को डेंगू से बचाव के लिए समझा रहे है। बुखार के मरीजों की विशेष रूप से जांच का काम भी किया जा रहा है। जनजागरूकता के लिए नगर निगम के वाहनों के माध्यम से माइकिंग द्वारा डेंगू से बचाव का प्रचार प्रसार कराया जा रहा है।
25 सितम्बर को 318 रोगियों की डेंगू जांच में ग्वालियर के कुल 37 डेंगू पॉजीटिव केस पाए गए हैं। उन्होंने बताया इस वर्ष जनवरी से अभी तक कुल 9319 रोगियों की डेंगू जांच में कुल 637 पॉजिटिव केस पाये गये हैं, जिनका उपचार किया गया।
घर के साफ पानी में पनपता है डेंगू का मच्छर
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनोद दोनेरिया ने बताया की डेंगू का मच्छर हमारे घर और आसपास बर्तन, टायर कूलर टंकी गमले छत एवं कबाड़ में भरे पानी में पनपता है। ऐसे पानी मे मच्छर अंडे देते है जिनसे 7 से 12 दिन के भीतर मच्छरों की उत्पत्ति हो जाती है। इसलिए अपने घर और आसपास पानी जमा नहीं होने दें एवं 7 दिवस के भीतर पानी खाली करें, जिससे डेंगू बीमारी को रोका जा सके।
मच्छरों से बचाव करें। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। पूरी आस्तीन के कपडे पहने। मच्छर भगाने वाले साधन जैसे- क्रीम, क्वाइल, रिपेलेन्ट इत्यादि का उपयोग करें। टायर, कबाड सामान ढंक कर रखें इनमें पानी इकट्ठा नहीं होने दें। बुखार आने पर तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र में जांच करायें।
ये भी पढ़े- MP Weather: नवरात्रि तक ऐसे ही बरसेंगे बदरा, इन जिलों में होगी आफत की बारिश












Click it and Unblock the Notifications