'मरने जा रहा हूं', पत्नी को वीड‍ियो कॉल कर लगाई फांसी, पति की मौत का स्क्रीन रिकॉर्डिंग करती रही महिला

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले डिलीवरी बॉय ने पत्नी को वीडियो कॉल कर फांसी लगा ली हैं।

हैरान करने वाली बात यह है कि पत्नी पति की दर्दनाक मौत देखते रही लेकिन उसे रोकने का प्रयास बिल्कुल भी नहीं किया। परिजन या पुलिस तक को फोन नहीं लगाया बल्कि पति के फांसी लगाने वाला लाईव वीडियो कॉल मोबाइल पर स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर लिया।

indore live suicide

मौत के बाद मां-बाप ने बेटे को फंदे से झूलता देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों चीख चीखकर रोने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और डिलीवरी बॉय को एमवाय हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मनोज उर्फ दीपक के तौर पर हुई है जो परदेशीपुरा का रहने वाला था।

पड़ोस में रहने वाले जितेंद्र की जानकारी मुताबिक मनोज उर्फ दीपक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। उसका एक डेढ़ साल का बेटा है। काम पर से लौटने के बाद उसने परिवार के साथ समय बिताया उसके बाद खाना खाया। इसके बाद बच्चे की याद आने पर उसने पत्नी जयश्री को वीडियो कॉल किया।

बातचीत के दौरान वहां अपने रूम में चला गया। उसने पत्नी को लाईव वीडियो कॉल किया और पंखे पर फंडा डालकर फांसी लगा ली है। उधर पत्नी पति की मौत का लाइव घटनाक्रम वीडियो कॉल पर देखती रही लेकिन फ़ोन काटकर या दूसरे फ़ोन से ससुराल वालों को या पुलिस को सूचना नहीं की। बल्कि फांसी का लाइव स्क्रीन रिकॉर्डिंग करती रही।

परिजनों के मुताबिक जयश्री तीन साल पहले मनोज को छोड़कर मायके चली गई थी। वह पति के शराब पीने से परेशान थी। मां बाप ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो बेटा फंदे पर झूलता दिखाई दिया। बेटे को इस हालत में देखकर मां-बाप के पैरों तले जमीन खिसक गई और वह सिसक सिसकर रोते रहे।

शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मनोज की पत्नी जयश्री को मौत की सूचना दी तो उसने पति की आत्महत्या का स्क्रीन रिकॉर्डिंग लाइव वीडियो भेजकर बताया है।

मृतक मनोज के दोस्त जितेंद्र के अनुसार उसकी पत्नी जयश्री शराब पीने के बहाने से विवाद कर तीन साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। तब से वह मायके में रह रही है। मनोज ने कई बार उससे बातचीत कर वापस लाने का प्रयास किया था। लेकिन उसने ससुराल आने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों को पत्नी के आचरण पर भी शक है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+