'उनकी मर्जी, वो तो वहीं के थे', दीपक जोशी के BJP में शामिल होने पर कमलनाथ का बड़ा बयान

Deepak Joshi News: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री दीपक जोशी के घर वापसी की खबरें सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।

खबर चल रही है कि दीपक जोशी आज घर वापसी करेंगे और दोबारा भाजपा ज्वाइन करेंगे। दीपक जोशी के भाजपा में शामिल होने को लेकर कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया है।

Deepak Joshi Kamal Nath Statement

दीपक जोशी के बीजेपी में शामिल होने को लेकर जब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो तो वहीं के थे। वहीं जब पूर्व पीसीसी चीफ सुरेश पचौरी के कांग्रेस छोड़ने को लेकर कमलनाथ से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सुरेश पचौरी जी शामिल हुए हैं तो उनकी मर्जी् जब कमलनाथ से सवाल किया गया कि बड़े नेता कांग्रेस क्यों छोड़ रहे हैं तो उन्होंने कहा कि कौन से बड़े नेता अरुणोदय चौबे तो पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं।

पूर्व सीएम स्व. कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी ने विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर गंभीर आरोप लगाए थे।

कांग्रेस ने उन्हें देवास की हाटपीपलया विधानसभा सीट से टिकट दिया, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा‌। खबर अनुसार वे लंबे समय से बीजेपी में वापसी की तैयारी कर रहे थे। लोकसभा चुनाव पहले जोशी दोबारा बीजेपी ज्वाइन करने जा रहे हैं।

शनिवार को मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कई नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। सुरेश पचौरी और दीपक जोशी के बीजेपी में जानें की खबरों के पहले पूर्व सीएम कमलनाथ के पार्टी छोड़ने की अटकलों ने कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी थी। कमलनाथ ने तो पार्टी नहीं छोड़ी, लेकिन अब अन्य नेताओं ने उनकी टेंशन बढ़ा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+