MP News: IAS अधिकारी वीरा राणा को लेकर आज-कल में हो सकता है फैसला, बन सकती है मुख्य सचिव
MP IAS News: मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के कार्यकाल का एक अंतिम दिन और बचा है। माना जा रहा है कि उनके बाद वरिष्ठता के आधार पर वीरा राणा को मुख्य सचिव बनाए जा सकता है। इधर लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश के 56 आईपीएस अफसर अपनी मिड टर्म ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद जाएंगे।
दो बार के एक्सटेंशन के बाद मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का वर्तमान कार्यकाल खत्म होने वाला है अभी तक चुनाव आयोग या डीओपीटी स्तर पर नए मुख्य सचिव के लिए कोई सहमति नहीं मिली है। 3 दिसंबर को मतगणना होना है यदि 30 नवंबर के पहले किसी प्रकार की कोई स्वीकृति नहीं मिलती है तो ऐसे में बैंस के बाद मध्य प्रदेश में पदस्थ सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष वीरा राणा को बैंस के बाद मुख्य सचिव बनाया जा सकता है।

मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मतदान और मतगणना के बीच मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, ऐसे में चुनाव आयोग की सहमती लेते हुए डीओपीटी बैंस के बाद प्रदेश में कार्यरत सबसे वरिष्ठ आईएएस वीरा राणा को मुख्य सचिव का कार्यभार संभालने की अनुमति दे सकता है। ऐसा हुआ दो प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को जब होगी, तब प्रदेश में मुख्य सचिव की जिम्मेदारी महिला आईएएस अधिकारी वीरा राणा संभाल रही होगी और ये प्रदेश की दूसरी महिला मुख्य सचिव होगी।
30 को जारी हो सकते हैं आदेश
वीरा राणा को मुख्य सचिव की जिम्मेदारी देने के संबंध में 30 नवंबर को ही आदेश जारी होने की संभावना है। इसके बाद मतगणना और परिणाम सामने आने के बाद जिस भी राजनीतिक दल की सरकार बनेगी, वे अपने हिसाब से निर्णय लेगी। वीरा राणा 2024 में रिटायर्ड होगी। ऐसे में मार्च तक उन्हें ही मुख्य सचिव बनाए रखने का निर्णय लिया जा सकता है। इसके अलावा दिल्ली में पदस्थ वरिष्ठ आईएएस अनुराग जैन को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस बुलाया जा सकता है। अनुराग जैन अगस्त 2025 तक मुख्य सचिव बने रह सकते हैं। यदि सरकार कांग्रेस की बनी तो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ और कमलनाथ के करीबी माने जाने वाले आईएएस अधिकारी संजय उपाध्याय को भी मध्य प्रदेश बुलाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications