हाथ ठेला लेकर निकले दतिया कलेक्टर, बच्चों के लिए एकत्रित किए खिलौने
दतिया कलेक्टर संजय कुमार हाथ ठेला लेकर शहर की सड़कों पर निकले और आंगनबाड़ी के लिए खिलौने एकत्रित किए।
दतिया, 24 मई। आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए खिलौने एकत्रित करने के लिए दतिया कलेक्टर संजय कुमार हाथ ठेला लेकर दतिया की सड़कों पर निकले। उनके साथ दतिया के अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। टाउन हॉल से कैलाश चौक तक हाथ ठेला लेकर दतिया कलेक्टर और अन्य अधिकारी साथ चले।

कलेक्टर ने दतिया के व्यापारियों और जनता से की अपील
कलेक्टर संजय कुमार ने दतिया के सभी व्यापारियों और स्थानीय लोगों से यह अपील की है कि सभी लोग अपनी स्वेच्छा से आंगनवाड़ी में जाकर खिलौने, पुस्तकें एवं अन्य सामग्री दान करें जिससे इन सभी चीजों का बच्चों के लिए उपयोग किया जा सके। आंगनबाड़ी में दान करने के लिए सभी लोगों से खिलौने, यूनिफार्म, पंखा, कुर्सी, पानी बोतल, पाठ्यपुस्तक, धार्मिक किताबें आदि वस्तुएं देने की अपील की है।
भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान भी हाथ ठेला लेकर निकले
भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान बच्चों के लिए खिलौने एकत्रित करने के लिए मंगलवार की शाम को भोपाल की सड़कों पर हाथ ठेला लेकर निकले। उन्होंने यहां अशोका गार्डन क्षेत्र में हाथ ठेला लेकर लोगों से खिलौने एकत्रित किए। अब यही खिलौने आंगनबाड़ियों को दिए जाएंगे।
बुरहानपुर में भी सांसद और कलेक्टर ठेला लेकर निकले
बुरहानपुर में भी सांसद और कलेक्टर ने सड़कों पर निकल कर हाथ ठेले में खिलौने एकत्रित किए। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कलेक्टर कॉलोनी में ठेला चलाकक खिलौने एकत्रित किए तो वहीं दूसरी तरफ सांसद ज्ञानेश्वर पटेल भी मंदिर परिसर से ठेला धकेलते हुए पूरे क्षेत्र में घूमे और लोगों से खिलौने एकत्रित किए। साथ ही उन्होंने जनता से भी आह्वान किया कि लोग स्वेच्छा से आगे आकर आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए खिलौने भेंट करें।












Click it and Unblock the Notifications