Datia News: शराब के विवाद में सरपंच ने की ग्रामीणों पर फायरिंग, गोली लगने से एक महिला की मौत

Datia News: मध्य प्रदेश के दतिया में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां सरपंच के भाई के साथ शराब पी रहे एक युवक का झगड़ा हो गया। लोगों ने बीचबचाव कर झगड़ा शांत कराया। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए।

सरपंच के भाई ने घर जाकर मामले की जानकारी दी। उसके बाद सरपंच अपने साथियों के साथ बंदूक लेकर दूसरे पस के घर पहुंच गए। सरपंच ने गोली मारकर एक महिला की हत्या कर दी और एक लड़की को घायल भी घायल कर दिया।

Datia News

रविवार को पुलिस ने जानकारी दी कि दतिया जिले में एक विवाद के बाद एक गांव के सरपंच ने कथित तौर पर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी और एक लड़की को घायल कर दिया।

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि यह घटना शनिवार रात जिगना थाना क्षेत्र के बनवास गांव में हुई। उन्होंने बताया कि गांव का ही रतिराम यादव और सरपंच अरविंद यादव के भाई रवींद्र के बीच उस समय झगड़ा हो गया जब वे एक साथ शराब पी रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें शांत कराया, लेकिन बाद में सरपंच और उसके साथी रतिराम के घर पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि रतिराम की बहू अहिल्या की मौत हो गई और उनकी भतीजी गोलीबारी में घायल हो गई। घायल बच्ची का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एसपी ने जानकारी दी कि सरपंच और 12 अन्य फरार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+