एमपी में या तो मैं रहूंगा या डकैत, जहां भी कांग्रेस सत्ता में आती है वहां विनाश और बर्बादी ही होती: CM शिवराज

मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को दतिया पहुंचे जहां उन्होंने पीतांबरा देवी मां के दर्शन कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे। सीएम शिवराज ने कहा कि मैंने पुलिस अधिकारियों से कहा था कि एमपी या तो मैं रहूंगा या डकैत।

एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान कहते हैं, ''जब मैं सीएम बना तो गोलियां, अपहरण, सामूहिक हत्याएं होती थीं. डकैत लोगों को मारते-पीटते थे। सीएम बनने के बाद मैं ग्वालियर आया और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और उनसे कहा कि एमपी में या तो मैं रहूंगा या डकैत। जहां भी कांग्रेस सत्ता में आती है वहां विनाश और बर्बादी ही होती है। कमलनाथ ने छिंदवाड़ा छीन लिया लेकिन हमने वापस ले लिया। उन्होंने कहा जब वह सीएम थे तो रोते रहे कि उनके पास पैसे नहीं हैं।

CM Shivraj Singh Chauhan said- When Congress was in power, Kamal Nath used to cry for money

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुझे भाजपा अवसर दिया है। चौथी बार विधायक और पांचवी बार सरकार बनाने जा रहा हूं। आज के बाद कोई कांग्रेसी नहीं कहेगा कि सरकार हम बना रहे हैं। अगर कोई कहे तो यह कह देना कि जो बनी बनाई नहीं बना पाए तो वह बनाएंगे कहां से। दतिया में कांग्रेस से जितने टिकट मांग रहे थे उतनी ही दतिया में यात्रा निकाल रही थी।

मिश्रा ने काह कि अचंभा यह था कि जितने भी टिकट मांग रहे थे वह कोई भी ओरिजिनल पार्टी का नहीं था। जिस को टिकट मिला है। वह तीसरा चुनाव लड़ रहा है और तीनों बार अलग-अलग पार्टी से लड़ रहा है। जिस का टिकट कटा है वह 6 पार्टी बदल चुका है। जन आक्रोश यात्रा आई तो जितने फूल छाप कांग्रेसी थे केवल उन्हीं का पोस्टर बैनर लगा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+