लाइव कंसर्ट के दौरान बिगड़ी सपना चौधरी की तबीयत, अब आया बड़ा हेल्थ अपडेट
भोपाल, 06 मार्च: एमपी के सतना जिले में प्रोग्राम करने आईं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की शनिवार रात अचानक तबीयत खराब हो गईं। जिसके चलते रात करीब तीन बजे उन्हें रीवा के संजय गांधी स्मृति हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। सपना चौधरी सतना जिले के रामपुर बघेलान में एक सर्राफा व्यापारी के यहां प्रोग्राम देने आई थीं। इसी कार्यक्रम के दौरान उनकी तबियत खराब हो गई। हालांकि कुछ घंटों के बाद सपना हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गईं।

देर रात खराब हुई तबियत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपना चौधरी शनिवार रात सतना जिले के रामपुर बाघेलान में कंसर्ट करने आई थीं। यह कार्यक्रम रात 8 बजे से लेकर रात करीब 12 बजे तक चला। बताया जाता है कि कार्यक्रम के बीच में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। रात लगभग डेढ़ बजे सपना को संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराना पड़ा। आकस्मिक चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों ने सपना को प्राथमिक उपचार दिया और कुछ जरूरी जांच कराने की सलाह दी।
Recommended Video

1 घंटे तक डॉक्टर्स ने आब्जर्वेशन पर रखा गया
मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक, सपना ने जांच कराने से इनकार कर दिया और आराम मिलने पर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गईं। सीएमओ डॉ संतोष सिंह ने बताया की सपना का लगभग 1 घंटे तक डॉक्टर्स ने आब्जर्वेशन पर रखा था। उसके बाद वह होटल के लिए रवाना हो गईं, अन्य जांच उन्होंने दिल्ली में कराने की बात कही हैं। जानकारी के अनुसार, अस्पताल से निकलने के बाद सपना चौधरी रविवार सुबह 9 बजे तक आराम की। तबीयत में सुधार होने के बाद उन्होंने चाय-नास्ता कीं और फिर सतना होते हुए बाइरोड खजुराहो के लिए रवाना हो गईं।

सपना चौधरी सोशल मीडिया सेंसेशन हैं
बताया जाता है कि सतना के सर्राफा व्यापारी प्रोगाम के दौरान उनके ठुमके दर्शकों खूब पसंद आए। डांस के बीच-बीच में दर्शकों ने सीटी बजाकर उनका स्वागत किया। सपना चौधरी सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। देश और दुनिया में लोग उनकी परफॉर्मेंस को पसंद करते हैं। उनके गाने सुपर-डुपर हिट होते हैं। सपना ने अपने जीवन में काफी स्ट्रगल्स भी देखा है। मगर आज वे दुनियाभर में मशहूर हैं। हरियाणवी गानों को उन्होंने अलग पहचान दी।












Click it and Unblock the Notifications