Damoh: अपराध के तरीके से पुलिस अचंभित, टंकी में किसको जलाया? पुलिस अब तक खाली हाथ
सागर, 10 अगस्त। मप्र के दमोह जिले में दो दिन पहले तंदूर कांड जैसे एक व्यक्ति को दिन दहाड़े लोहे की टंकी में जला दिया गया था। टंकी के अंदर अधजला शव किसका था, किसको जलाया गया, किसने जलाया, क्यों जलाया जैसे सवाल अब भी जस के तस खड़े हैं। पुलिस ने जिले भर का गुमशुदगी का रिकाॅर्ड खंगाला, लेकिन जिस उम्र के संभावित व्यक्ति को टंकी में जलाया गया था, उस उम्र का कोई भी व्यक्ति पुलिस के गुमशुदगी के रिकाॅर्ड में दर्ज नहीं है।

दमोह शहर के मस्की बाबा मजार के पास खाली मैदान में एक टंकी में करीब 25 से 30 साल के युवा को जलाने का सनसनीखेज मामला दो दिन पहले सामने आया था। मामले में पुलिस ने काफी पूछताछ की, जानकारी जुटाई, जिले भर के थानों का रिकाॅर्ड खंगाला, लेकिन उस उम्र का कोई भी व्यक्ति दमोह से मिसिंग की सूची में नहीं है। पुलिस हैरान, परेशान है कि आखिर जलने वाला व्यक्ति कोैन था, उसे जलाने वाला निर्दयी व्यक्ति कौन था।
अपराध के तरीके पर पुलिस अचंभित
दमोह जिले में अपराध होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन दो रोज पहले जिस तरीके से तंदूर कांड की तरह एक व्यक्ति की हत्या कर शव को जलाया गया था, उसने सभी को चैका दिया है। दमोह जिले में इस तरह के अपराध पहले सामने नहीं आए हैं। खुलेआम, शहर के अंदर, भरी दोपहरी किसी इंसान को मारकर सबूत खत्म करने के लिए जिंदा जलाने जैसा वीभत्स तरीका पहली दफा सामने आया था। पुलिस तनाव में है और यह मामला उसके लिए चुनौती बना है। संबंघित थाने का अमला और प्रभारी मामले में जांच जारी होने की बात कह रहे है।












Click it and Unblock the Notifications