दमोह में होमगार्ड जवान और उसके दो बेटों की हत्या, पिता को घर बुलाकर मारा; बेटे और भतीजे को सड़क पर मारी गोली
Damoh Triple Murder: मध्य प्रदेश के दमोह में जमीन विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह हुई वारदात में 50 साल के एक शख्स उसके बेटे और भतीजे को मौत के घाट उतार दिया।
आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश में पुलिस। मामला जिले के देहात थाना क्षेत्र के बांसा तारखेड़ा गांव का है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी मौके से फरार हो गए।

एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने जानकारी दी कि होमगार्ड जवान रमेश विश्वकर्मा का उसके ही परिवार के लोगों से विवाद चल रहा था। लगभग 1 महीने पहले भी उनके बीच विवाद हुआ था। आरोपियों ने सोमवार को रमेश विश्वकर्मा को समझौता करने के लिए परिवार के ही एक अन्य व्यक्ति के घर पर बुलाया, जहां धारदार हथियार से हमला कर दिया।
घटना के समय रमेश के दो बेटे उमेश और विक्की दमोह जा रहे थे। आरोपियों ने उनको रास्ते में गोली मार दी। दोनों की सड़क पर ही मौत हो गई।
एसपी का कहना है कि आरोपियों के परिजन ने जो नाम बताए उनके आधार पर उनकी खोजबीन करने के लिए टीम में गठित कर दी गई है। एसपी ने आरोपियों के नाम बताने से मना कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications